Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

स्मृति मंधाना के इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे, टी20 करियर में 8वीं बार 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Smriti Mandhana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:56 IST

भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए चौथे टी20 मैच को 30 रन से अपने नाम किया। 48 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेलने वालीं स्मृति मंधाना को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। यह मंधाना का आठवां 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब था। स्मृति मंधाना महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। 

मंधाना के साथ शेफाली वर्मा भी 8 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में मिताली राज शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 12 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि हरमनप्रीत कौर (11) दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना ने इस मुकाबले में 3 छक्के और 11 चौके लगाए। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली भारतीय महिला बन गई हैं। 

मंधाना ने अब तक 80 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर को पछाड़ दिया है, जिनके नाम 78 छक्के दर्ज हैं। शेफाली वर्मा (69), ऋचा घोष (39) और जेमिमा रोड्रिग्स (22) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। 

वह इस मुकाम को हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं। इस लिस्ट में मिताली राज शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 10,868 रन बनाए। मिताली वैश्विक स्तर पर भी शीर्ष क्रम में हैं। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए। मंधाना ने शेफाली वर्मा (79) के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 162 रन की साझेदारी की। 

यह भारतीय महिला टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 

इस तरह दोनों टीमों ने कुल 412 रन बनाए, जो महिला टी20 क्रिकेट में फुल मेंबर्स टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में दूसरा सबसे बड़ा कुल योग रहा। साल 2023 में नॉर्थ सिडनी में खेल गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीमों ने मिलकर 425 रन जुटाए थे। इससे पहले भारत और इंग्लैंड की टीम ने साल 2018 में ब्रेबोर्न में कुल 397 रन बनाए थे।

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Smriti Mandhana

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Smriti Mandhana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD