Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिंहावलोकन 2025 : टेस्ट क्रिकेट में भारत के पांच सफल गेंदबाज, मोहम्मद सिराज शीर्ष पर

Sports News, Cricket, Cricketer, Mohammed Siraj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:35 IST

साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम था। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनी। टेस्ट क्रिकेट में अगर भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें, तो स्पिनर ज्यादा सफल माने जाते हैं, लेकिन साल 2025 में तस्वीर विपरीत है। 

इस बार शीर्ष पांच गेंदबाजों में तीन तेज गेंदबाज हैं और शीर्ष दो पर भी तेज गेंदबाजों का कब्जा है।  हालांकि इसकी एक वजह भारतीय टीम का विदेशों में ज्यादा टेस्ट मैच खेलना है। विदेशी पिचें तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं, इसलिए स्पिनरों की अपेक्षा तेज गेंदबाजों को सफलता ज्यादा मिलती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के पांच सफल गेंदबाज कौन हैं।

मोहम्मद सिराज साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। सिराज साल के ओवरऑल सफल गेंदबाजों की सूची में मिचेल स्टार्क के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सिराज ने 10 मैचों में 43 विकेट लिए हैं। सिराज ने इंग्लैंड सीरीज के 5 टेस्ट मैचों में 23 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह साल 2025 में भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। 

ओवरऑल सूची में वह पांचवें नंबर पर हैं। बुमराह ने 8 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से कुछ टेस्ट मैचों में आराम दिया गया था। सभी मैच खेलने की स्थिति में उनके विकेटों की संख्या ज्यादा हो सकती थी। रवींद्र जडेजा भारत के तीसरे और ओवरऑल सूची में 13वें सफल गेंदबाज हैं। 

जडेजा ने 10 टेस्ट में 25 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव भारत के चौथे सफल गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के इस करिश्माई गेंदबाज ने 4 टेस्ट मैचों में 20 विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पांचवें सफल भारतीय गेंदबाज हैं। आकाश ने 3 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Mohammed Siraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD