Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्वेता त्रिपाठी ने गिनाईं साल 2025 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियां, कहा- 'मुझे गर्व होता है'

Shweta Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:27 IST

बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मशहूर अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इस साल यानी 2025 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों और विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय कहानियों और कलाकारों की पहचान वैश्विक स्तर पर हो रही है। इसके अलावा, समानता, मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं की स्थिति जैसे विषय अब समाज की मुख्य बातचीत का हिस्सा बन रहे हैं। 

यह बदलाव न सिर्फ मनोरंजन उद्योग के लिए बल्कि समाज के लिए भी बेहद जरूरी है। आईएएनएस से बात करते हुए श्वेता ने कहा, ''मुझे गर्व होता है कि अब लोग समानता, मानसिक स्वास्थ्य और समावेशिता जैसे विषयों को गंभीरता से समझने लगे हैं। पहले यह बातें सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब यह रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गई हैं। 

लोग अब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। यह बदलाव लंबे समय से जरूरी था। इससे समाज में सहानुभूति और समझ बढ़ेगी।'' श्वेता ने कहा, ''भारतीय कहानियां अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही हैं। चाहे यह फिल्मों के रूप में हो, कला के रूप में, या हमारी संस्कृति के जरिए, अब भारत की रचनात्मक चीजों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।''

श्वेता ने ओटीटी के बढ़ते प्रभाव की चर्चा की। उन्होंने कहा, ''नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स भारतीय कलाकारों और कहानियों को वैश्विक स्तर पर पेश करने के लिए नए अवसर खोले हैं। यह व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से प्रेरित करने वाला है। जब आप देखते हैं कि दुनियाभर के लोग आपकी कला और काम को कितना पसंद कर रहे हैं, तो यह आपको और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। 

यह आपको हर चुनौतीपूर्ण दिन में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस बदलाव ने न केवल कलाकारों को बल्कि दर्शकों को भी प्रेरित किया है कि वे नई चीजों की सराहना करें।'' श्वेता ने महिलाओं और युवा लड़कियों की सफलता के बढ़ते प्रभाव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ''अब महिलाएं और युवा लड़कियां हर क्षेत्र में पुरानी सोच और रूढ़ियों को चुनौती दे रही हैं। 

खेल, विज्ञान, राजनीति और कला सभी क्षेत्रों में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।'' उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता इस बदलाव की स्पष्ट मिसाल हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट की वजह से इन कहानियों की पहुंच बहुत बढ़ गई है और अब हर कोई देख सकता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। यह बदलाव न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है, जो पुराने विचारों को बदलने में मदद करता है।''

 

Tags: Shweta Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD