Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास : यादवेंदर गोमा

बोले, ग्राउंड लेवल से ग्लोबल स्तर तक हिमाचल में खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 14:59 IST

युवा सेवाएं खेल मंत्री यादवेंदर गोमा ने शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान आयोजित कबड्डी, बैडमिंटन और बाॅलिवाल खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत कहा कि खेलों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार आधुनिक सुविधाएं, पुरस्कार राशि, बेहतर डाइट मनी और रोजगार के अवसर सृजित कर रही है ताकि युवा खेलों की ओर प्रोत्साहित हों।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग किया जा रहा है ताकि वह सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। बेहतर पुरस्कार राशि और रोजगार के अवसर जैसे प्रोत्साहनों से युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेल गतिविधियों को विस्तृत स्तर पर बढ़ावा दे रही है जबकि पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र की अनदेखी की थी। 

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए रोजगार में तीन प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है, उन्होंने कहा कि खेलों में वर्तमान वित्त वर्ष में 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य में खेल के मैदान और आधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण और रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की  पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। 

ओलंपिक, विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को अब 5 करोड़ रुपये, रजत को 3 करोड़ और कांस्य को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़, रजत पदक विजेताओं की राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं की राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये किया गया है। 

राष्ट्र मंडल खेलों और पैरा राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर खेल अधोसंरचना के निर्माण, पुरस्कार राशि में वृद्धि जैसे प्रयासों से हिमाचल में नई पीढ़ी के चैंपियन तैयार हो रहे हैं। 

हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और हिमाचल खेल क्षेत्र में ‘ग्राउंड लेवल से ग्लोबल’ स्तर तक पहुंच रहा है।कबड्डी की लड़कों की प्रतिस्पर्धा में सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर विजेता रही जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला छात्र दूसरे स्थान पर रही।  इसके अलावा लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर पहले स्थान पर रही जबकि धर्मशाला गर्लस की टीम दूसरे स्थान पर रही।  

बैडमिंटन में सिंगल प्रतिस्पर्घा में प्रिया प्रथम, राव्या दूसरे तथा प्रांजल तीसरे स्थान पर रहीं जबकि डब्लस में राव्या और प्रिया पहले और प्रांजल और भावना दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि पुरूष वर्ग में सिंगल प्रतिस्पर्धा में निशांत पहले और कनव दूसरे स्थान पर रहे। जबकि डब्लस में शिवेनदीप और निशांत पहले और कनव के साथ निर्जल दूसरे स्थान पर रहे।बालीवाल की लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में टीम कांगड़ा ने पहला ईनाम हासिल किया जबकि धर्मशाला धुरंधर ने दूसरा ईनाम हासिल किया। 

इसके अलावा लड़कों की प्रतिस्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याज धर्मशाला विजेता रही जबकि सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर दूसरे स्थान पर रही।इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, बाघणी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, पार्षद अनुराग, एसडीएम मोहित रत्न, उप निदेशक पर्यटन विनय धीमान सहित गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD