Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

यशस्वी जायसवाल : फॉर्म के साथ किस्मत का भी चाहिए साथ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Yashasvi Jaiswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 11:05 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है। वह तीनों ही फॉर्मेट में मौका मिलने पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। जायसवाल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। इसके बावजूद टेस्ट क्रिकेट को छोड़कर वनडे या टी20 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है। 

रविवार को 24 साल के हुए यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को भदोही, उत्तरप्रदेश में हुआ था। बचपन में ही उनका परिवार मुंबई चला गया था। मुंबई में ही जायसवाल के मन में क्रिकेटर बनने की इच्छा जगी और कमजोर आर्थिक हालातों का सामना करते हुए उन्होंने पहले मुंबई और फिर भारत के लिए खेलने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की वजह से 14 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। उसी साल टी20 और फिर 2025 में उन्होंने वनडे टीम में डेब्यू किया। पिछले 2 साल में जायसवाल ने खुद को तीनों ही फॉर्मेट में एक विस्फोटक और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज के रूप में साबित किया है। 

क्रिकेट में फॉर्म के साथ-साथ किस्मत का होना भी जरूरी होता है। जायसवाल के पास फॉर्म तो है, लेकिन किस्मत शायद उनपर उतनी मेहरबान नहीं है जितनी होनी चाहिए। एक ऐसा सलामी बल्लेबाज जो टी20 में अपनी क्षमता साबित कर चुका हो उसे टी20 विश्व कप 2024 की टीम में चुना तो गया, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

वहीं टी20 विश्व कप 2026 की टीम में ही वह नहीं हैं। वनडे फॉर्मेट में भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के खिलाफ उन्हें गिल की इंजरी की वजह से मौका मिला था और उन्होंने आखिरी वनडे में शतक भी लगाया था। देखना होगा कि गिल की वापसी की स्थिति में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं। टेस्ट फॉर्मेट में जायसवाल को डेब्यू के बाद लगातार मौके मिले हैं और क्रिकेट के इस पारंपरिक फॉर्मेट में उन्होंने भारत के साथ-साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भी रन बनाए हैं। 

आईपीएल में भी उनका जमकर चलता है। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उनके करियर पर गौर करें तो 28 टेस्ट में 7 शतक की मदद से 2,511 रन, 4 वनडे में 1 शतक की मदद से 171 रन और 23 टी20 में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 723 रन जायसवाल के नाम पर दर्ज हैं। यशस्वी जायसवाल को फिलहाल मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन किस्मत हमेशा रूठी ही नहीं रहती है। यशस्वी टीम के साथ वह लगातार बने हुए हैं। उनका भविष्य उज्जवल है और आने वाले समय में निश्चित रूप से वह तीनों ही फॉर्मेट में खेलते दिखाई देंगे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Yashasvi Jaiswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD