Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने भंगेई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

भटियात में सड़क नेटवर्क विस्तार के दिखने लगे ठोस परिणाम

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 17:45 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत थुलेल में भंगेई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाली इस संपर्क सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा लोगों का दैनिक जीवन और अधिक सुगम बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के उद्देश्य से पूर्व में तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अब सार्थक और व्यवहारिक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

वर्तमान में लगभग 80 किलोमीटर के करीब सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतरता में इस क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना (पीएमजेएसवाई) के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसके अंतर्गत लगभग 70 किलोमीटर नए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने थुलेल तथा आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ बनाने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 19 करोड़ की धनराशि व्यय करने का भी प्रावधान किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि भंगेई गांव तक सड़क निर्माण के उपरांत इसका विस्तार मुख्य मार्ग तक किया जाएजा ताकि कोई भी सड़क ब्लाइंड न रहे और क्षेत्र के सभी गांवों को सुचारु रूप से मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सके। 

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि भंगेई संपर्क मार्ग के निर्मित होने के पश्चात बल्ली तथा आसपास के अन्य गांवों को भी चरणबद्ध तरीके से सड़क नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहायक अभियंता अनिल कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD