Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे मुख्य अतिथि

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 17:23 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर 45 लाख रुपये की राशि से पूर्ण किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया। 

इनमें 20 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन, 15 लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी तथा 10 लाख रुपये की राशि से किए गए ग्राम पंचायत उन्नयन कार्य शामिल हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के उपरांत अब सुदृढ़ीकरण की नीति पर कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि सीबीएसई पैटर्न को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय ढांचे के अनुरूप विकसित कर रहा है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और एक सशक्त व जिम्मेदार नागरिक बन सकें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण के तहत 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध किया गया है तथा इस योजना को आगे और विस्तारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है और कुछ वर्ष पूर्व 21वें स्थान से आज पाँचवें स्थान पर पहुँचना राज्य सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचारी कदम के रूप में भटियात विधानसभा क्षेत्र के थुलेल में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है तथा भविष्य में लगभग पाँच करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय कर आधुनिक शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने गत तीन वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में बिना भेदभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सेवा तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। 

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 35 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

प्रधानाचार्य अमन महाजन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD