Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने साहिबजादों, माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:21 IST

‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने साहिबजादों, माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने कहा, “हम साहिबजादों की अद्वितीय वीरता, बलिदान और साहस, तथा माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की प्रतिबद्धता को स्मरण करते हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”

उपराज्यपाल ये विचार ऑल जम्मू कश्मीर सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा गुरुद्वारा डिगियाना आश्रम में आयोजित विशेष शहीदी समागम ‘सफर-ए-शहादत’ को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमारे सिख गुरुओं का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें एक ऐसे समृद्ध देश के निर्माण का ईमानदार प्रयास करना चाहिए, जो विविधता में एकजुट और सशक्त हो।”

उपराज्यपाल ने कहा कि भक्ति, पराक्रम और गौरव से ओतप्रोत सिख परंपरा वास्तव में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अमूल्य भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “सिख गुरुओं द्वारा दिखाया गया धर्म का मार्ग आधुनिक भारत के समावेशी विकास की आधारशिला है। उनकी विरासत राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वालों को निरंतर सशक्त बनाती है।”

उपराज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की विरासत के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए की अनुमति मिलने से दुनियाभर की संगत को पवित्र स्थल की सेवा में भागीदारी का अवसर मिला। 

इसके अलावा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर, जलियांवाला बाग स्मारक के पुनरुद्धार और श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर शैक्षणिक शोध को बढ़ावा देने जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए, जिससे गुरुओं का सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश भारत के भविष्य के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। उपराज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के उनके अथक प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पूज्य सिख गुरुओं के बलिदान का सम्मान करते हुए एकता और प्रगति पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा, “देश में एक नई ऊर्जा और गतिशीलता आई है। आइए आज संकल्प लें कि हम एकजुट रहकर अपने सपनों के विकसित भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।”

उपराज्यपाल ने बाबा मोती राम मेहरा और उनके परिवार के बलिदान को भी याद किया और इसे मानवीय भावना और निष्ठा का अद्भुत उदाहरण बताया। ऑल जम्मू कश्मीर सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने सिख समुदाय की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया। 

कमेटी के अध्यक्ष एस. अजित सिंह ने ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ करने की मांग रखी। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि मांगों से संबंधित ज्ञापन भारत सरकार को भेजा जाएगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में आनंद विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण कराने वाले एक नवविवाहित सिख जोड़े को भी सम्मानित किया।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD