Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा (चुवाड़ी) , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 11:28 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इसके परिणामस्वरूप विद्यालय में नामांकन लगातार बेहतर हो रहा है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध करने को राज्य सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए समान अवसर मिलेंगे और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में प्रस्तावित चुवाड़ी जोत सुरंग निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी फीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है तथा निर्माण कार्यों को बीओटी के आधार पर पूर्ण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में कई कंपनियां इच्छुक हैं। 

साथ में उन्होंने ढांचागत एवं अन्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि सियुन्ता-लाहडू मार्ग के डबल लेन कार्य को जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम में पधारने पर प्रबंध निदेशक राकेश ठाकुर एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, राज्य सहकारी बैंक राज कुमार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरिंद् चाढक, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह , वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना राम पाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD