Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माता-पिता बच्चों को बाणी और विरासत से जोड़ने के लिए उन्हें गुर इतिहास से अवगत कराएं : विधायक कुलवंत सिंह

गतका प्रतियोगिताओं में खालसा सेवा दल गतका अखाड़ा विजेता रहा

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gatka, Harjeet Singh Grewal, National Gatka Association of India, NGAI
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 20:31 IST

छोटे साहिबज़ादों और माता गुजर कौर जी की अतुलनीय शहादत की स्मृति को समर्पित, गतका एसोसिएशन जिला एस.ए.एस. नगर तथा सरब सांझा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय गतका टूर्नामेंट के दौरान सिख युद्धकला के रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के तत्वावधान में सेक्टर-91 स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार के समीप मैदान में आयोजित इन पारंपरिक मुकाबलों में खालसा सेवा दल गतका अखाड़ा मोहाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

मिसल शहीदां गतका अखाड़ा द्वितीय तथा माता साहिब देवा गतका अखाड़ा (बालिकाएं) ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की सोटी-फर्री (व्यक्तिगत) प्रतियोगिता में इशप्रीत कौर ने प्रथम और हरमनप्रीत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कों की श्रेणी में इंदरजीत सिंह प्रथम तथा बघेल सिंह द्वितीय रहे।

इस अवसर पर शस्त्र कला का फाइनल मुकाबला हलका विधायक सरदार कुलवंत सिंह ने विश्व गतका फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डायरेक्टोरेट के चेयरमैन फूल राज सिंह, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल तथा सोसाइटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ करवाया। अपने संबोधन में विधायक कुलवंत सिंह ने साहिबज़ादों की अद्वितीय शहादत का स्मरण करते हुए संगत को गुरु साहिब द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने, बाणी व विरासत की रक्षा करने और सेवा भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। 

उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक गुर इतिहास से परिचित कराएं। गुरुद्वारा साहिब में बच्चों के धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए उन्होंने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की तथा अगले वर्ष और अधिक बच्चों को इन आयोजनों से जोड़ने की अपील की। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद फूल राज सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्षिक टूर्नामेंट में जिले की नौ गतका टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट युद्धकला प्रदर्शन किया। 

उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक खेल को विदेशों में और अधिक लोकप्रिय बनाने, बच्चों को बाणा और सिखी से जोड़ने तथा अधिक से अधिक गतका टीमें तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों में गतका फेडरेशनों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और सोसाइटी की ओर से घोषणा की कि शीघ्र ही गुरुद्वारा नानक दरबार में विशेषज्ञ गतका कोच की देखरेख में एक गतका अखाड़ा प्रारंभ किया जाएगा।

गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने गतका खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब द्वारा प्रदत्त इस शस्त्र विद्या में स्टंटबाज़ी और बाज़ीगरी का कोई स्थान नहीं है और सभी गतका अखाड़ों तथा खिलाड़ियों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में हरसिमरन सिंह बल डीएसपी, राजिंदर सिंह सिद्धू अध्यक्ष, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 90-91, कुलदीप सिंह समाणा, आर.पी. शर्मा एवं हरपाल सिंह चन्ना (दोनों पूर्व एम.सी.), अमरजीत सिंह सेक्टर 94, गुरदीप सिंह टिवाणा, गुरमीत सिंह, निहाल सिंह, गुरबीर सिंह, पलविंदर सिंह गोराया, विक्रमजीत सिंह, हरपाल सिंह, जसमिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सराओ और दिलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल में हरसिमरन सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह, परदीप सिंह, अनमोलप्रीत कौर, मोनिका, जगप्रीत सिंह तथा हरप्रीत कौर ने सेवाएं निभाईं।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gatka , Harjeet Singh Grewal , National Gatka Association of India , NGAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD