Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा' की पहले दिन दमदार कमाई, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Panday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 18:31 IST

क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हर साल क्रिसमस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन वही फिल्में ही टिक पाती हैं, जो कहानी और अभिनय के दम पर दर्शकों से जुड़ पाती हैं। यही वजह है कि सीमित स्क्रीन होने के बावजूद भी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 8.46 करोड़ की कमाई दर्ज की, जिसके चलते यह कार्तिक के करियर की टॉप ओपनिंग डे कलेक्शन्स में शामिल हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का मुकाबला आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और हॉलीवुड की मेगा ब्लॉकबस्टर 'अवतार: फायर एंड ऐश' से हुआ। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.46 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में मेकर्स वीकेंड में मूवी की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।

साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों की तुलना में भी इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कईयों को पीछे छोड़ा। उदाहरण के लिए, 'मिराय' ने पहले दिन 1.75 करोड़, 'फुले' ने 15 लाख और 'ग्राउंड जीरो' ने 1.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, 'द डिप्लोमैट' ने 4.03 करोड़ और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' ने 50 लाख रुपए कमाए थे।

अन्य फिल्मों में, 'महावतार नरसिम्हा' ने 1.86 करोड़, 'द बंगाल फाइल्स' ने 1.85 करोड़ और 'परम सुंदरी' ने 7.37 करोड़ रुपए कमाए। इसी तरह, 'कुली (हिंदी)' ने 4.5 करोड़, 'धड़क 2' ने 3.65 करोड़ और 'निकिता रॉय' ने 22 लाख रुपए की कमाई दर्ज की। इसके अलावा, 'देवा' ने 5.78 करोड़, 'मालिक' ने 4.02 करोड़ और 'आंखों की गुस्ताखियां' ने 35 लाख रुपए कमाए। 

'मेट्रो इन दिनों' ने 4.05 करोड़, 'मां' ने 4.93 करोड़ और 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 1.75 लाख रुपए की कमाई की। इस तरह देखा जाए तो 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने पहले दिन कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की सफल ओपनिंग में अपनी जगह बना ली है। फिल्म की बात करें, तो इसकी कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है। 

रे बिंदास, मजाकिया और एनआईआर वेडिंग प्लानर है, जो जिंदगी के हर पल का जश्न मनाता है। इसके उलट, रूमी एक गहरी सोच वाली राइटर है, जो अपने विचारों और भावनाओं को शब्दों के जरिए पेश करती है। क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में इन दोनों की मुलाकात होती है, और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन असली टकराव तब आता है जब उनके प्यार को पारिवारिक जिम्मेदारियों, जीवन की सच्चाइयों और आपसी अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Panday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD