Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हैवान' की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने बताया अक्षय और सैफ अली संग काम करने का अनुभव

Saiyami Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 17:59 IST

'घूमर', 'मिर्ज्या' और 'जाट' जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म 'हैवान' में अभिनेत्री के साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री ने निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर प्रियदर्शन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनका कहना है कि प्रियदर्शन के साथ काम करने से उन्हें काम में स्पष्टता के बारे में सीखने को मिला।

सैयामी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि, “प्रियदर्शन की 'हैवान' ने मुझे कई नए अनुभव दिए हैं। यह प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और सैफ सर के साथ मेरी पहली फिल्म है। इस शैली में भी यह मेरा पहला अनुभव है। इसलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हूं।” उन्होंने कहा, “प्रियदर्शन सर के साथ काम करना स्पष्टता का एक बेहतरीन अनुभव था। 

99 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन का अनुभव सेट पर एक अलग ही शांति और सटीकता लाता है। किसी ऐसे व्यक्ति को देखना अद्भुत है जो ये जानते हैं कि हर दिन उसे कैसे काम करना है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि वे कॉमेडी और गंभीरता दोनों को ही सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं। 

वे हर टेक के बीच लगातार हंसते रहते हैं। उनकी कहानियां भी सबको हंसाती रहती हैं और जैसे ही सीन शूट होना शुरू हो जाता है, वे गंभीर हो जाते हैं और वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते। अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव मस्ती भरा रहा। उनका डिसिप्लिन, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है। 

मैंने कभी किसी को सेट पर इतनी ऊर्जा, मस्ती और पूर्ण समर्पण के साथ काम करते नहीं देखा। खिलाड़ी तभी बनता है जब कोई इस तरह की मेहनत करता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अभिनेत्री सैयामी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' 2016 की मलयालम फिल्म 'ओपम' का रीमेक है, जो अगले साल फ्लोर पर आ सकती है।

 

Tags: Saiyami Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD