Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमित शाह ने आज हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया

हरियाणा पुलिस तीन नए कानूनों और सुधारों को लागू करने में अग्रणी है

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Amit Shah, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:30 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नॉलजी से प्रशिक्षित युवा पुलिसकर्मियों पर अब हरियाणा और उससे सटी देश की राजधानी की रक्षा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि आज 93वें बैच के 5161 जवानों में पहला मोर्चा महिलाओं ने संभाला है। श्री शाह ने कहा कि रक्षा की पहली पंक्ति में जब देश की युवा बेटियाँ खड़ी होती हैं, तो देश की सुरक्षा का भरोसा कई गुना बढ़ जाता है। गृह मंत्री ने कहा कि यह प्रथम बैच है जिसमें 85 प्रतिशत युवा ग्रेजुएट या डबल ग्रेजुएट हैं, जो आज हरियाणा पुलिस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बैच है जिसकी औसत आयु सबसे कम, 26 वर्ष है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह वह कालखंड है जब अंग्रेजों के बनाए पुराने कानूनों को हटाकर नई न्याय संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, के माध्यम से देश की जनता को न्याय देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग और इसके तहत ड्यूटी संभालने वाला हरियाणा पुलिस का यह पहला बैच है। 

श्री शाह ने कहा कि 1966 में अंबाला में यह अकादमी शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक जितनी भी बैच निकले उन्होंने अंग्रेजों के बनाए कानूनों को पढ़ा और सीखा है। यह पहला बैच है, जिसे भारत की संसद द्वारा बनाए गए नए कानूनों को सीखकर जनता की सेवा के लिए जाना है। उन्होंने कहा कि 2023 में हरियाणा पुलिस को अपने सराहनीय कार्यों की अखंड यात्रा को निरंतर बनाए रखने के कारण राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया था। आज प्रशिक्षु जवानों को उसी परंपरा को आगे बढ़ाना है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब हरियाणा बना, तब एक पुलिस रेंज और 6 जिले थे। आज हरियाणा पुलिस एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है, जिसके तहत 5 रेंज, 19 जिले, इसके साथ रेलवे पुलिस, साइबर क्राइम और कई प्रकार के पुलिस के अंग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस देश भर की पुलिस बलों में सबसे आगे रहने वाली पुलिस बलों में शुमार है। 77 हजार की स्वीकृत क्षमता वाला हरियाणा पुलिस का कार्यबल हमेशा प्रदेश की जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नोलॉजी से युक्त हरियाणा पुलिस कर्त्तव्य को ही सर्वस्व मानकर आगे बढ़ रही है।

श्री अमित शाह ने कहा कि दस साल पहले देश में कानून और व्यवस्था को लेकर तीन बड़ी चुनौतियाँ थीं—वामपंथी उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और उत्तर-पूर्व में सक्रिय हथियारबंद ग्रुप। लेकिन मोदी सरकार ने इन तीनों क्षेत्रों में शांति स्थापित की है। हालांकि, आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। गृह मंत्री ने कहा कि नई तकनीक को जनता की सेवा के लिए लागू करना आपके इस बैच के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाली है। 

उन्होंने कहा कि नए कानूनों में फोरेंसिक साइंस की भूमिका तय की गई है। 7 साल या उससे अधिक सजा वाले किसी भी अपराध में क्राइम सीन की फोरेंसिक विजिट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य दोषियों को सजा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तकनीक आधारित गवाही से सटीक न्याय सुनिश्चित कर रही है।  

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि हरियाणा पुलिस तीन नए कानूनों और सुधारों को लागू करने में देश भर में अग्रणी है। प्रशिक्षु जवानों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना है। श्री शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य बनेगा, मगर उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को आने वाले दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध और एक्सटॉर्शन करने वाले संगठित अपराध नेटवर्क जैसी प्रमुख चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना होगा। 

उन्होंने कहा कि इन चारों चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भी बड़ी तैयारी की है। हम राज्यों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी फरियाद थी कि नौकरी चाहिए तो खर्ची भी देनी पड़ती है और पर्ची भी देनी पड़ती है। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी ख़ास जाति से हो और अगर रिश्वत देने की क्षमता है तो ही नौकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जी ने हरियाणा को खर्ची-पर्ची बगैर नौकरी देने वाला राज्य बनाकर प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ा काम किया है। आज लगभग 5000 युवा अपनी मेरिट के आधार पर राज्य को सुरक्षित करने के लिए और राज्य की सेवा करने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Amit Shah , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD