Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिट, एवरेज और फ्लॉप का खेल, क्रिसमस वीक ने कई बड़ी फिल्मों की बदली किस्मत

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Panday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:44 IST

हर साल क्रिसमस का हफ्ता बॉलीवुड के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। बीते 15 सालों में क्रिसमस वीक ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं, तो कई बड़ी फिल्मों को धराशाई भी किया। छुट्टियों और मेकर्स की उम्मीदों के चलते यह समय फिल्म रिलीज के लिए जितना फायदेमंद दिखता है, उतना ही जोखिम भरा भी होता है। 

अब इस क्रिसमस पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हो गई है। अगर 2010 से 2024 तक क्रिसमस रिलीज डेटा पर नजर डालें, तो आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। इन सालों में क्रिसमस वीक पर कुल 16 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से 9 हिट रहीं, 3 एवरेज साबित हुईं, और 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं।

साल 2010 में रिलीज हुई 'तीस मार खान' इस बात का बड़ा उदाहरण है कि सिर्फ स्टार पावर भी कई बार काम नहीं आती। भारी प्रमोशन के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद, 2011 में 'डॉन 2', 2012 में 'दबंग 2', 2013 में 'धूम 3', 2014 में 'पीके', 2015 में 'बाजीराव मस्तानी', और 2016 में 'दंगल' जैसी फिल्मों ने क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। 

ये फिल्में सिर्फ हिट नहीं रहीं, बल्कि लंबे समय तक याद की गईं। हर साल के आंकड़े एक जैसे नहीं रहे। 2015 में ही रिलीज हुई 'दिलवाले' एवरेज साबित हुई, जबकि 2017 में 'टाइगर जिंदा है' ने जबरदस्त सफलता हासिल की। इसके उलट, 2018 में 'जीरो' जैसी फिल्म, जिससे काफी उम्मीदें थीं, फ्लॉप हो गई। 2019 में 'गुड न्यूज' ने दर्शकों का मनोरंजन किया और हिट रही, लेकिन उसी साल आई 'दबंग 3' सिर्फ एवरेज तक ही सिमट गई।

कोरोना के बाद के दौर में भी क्रिसमस स्लॉट बदला नजर आया। 2021 में '83' और 2022 में 'सर्कस' फ्लॉप रहीं, जबकि 2023 में 'डंकी' ने दमदार कंटेंट के साथ क्रिसमस पर जादू बिखेरा। 2024 में आई 'बेबी जॉन' एवरेज रही। इन्हीं आंकड़ों के बीच अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म का आना मेकर्स और क्रिटिक्स की धड़कने बढ़ा रहा है। फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती 'धुरंधर' फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Panday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD