Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी विंटर फेस्ट–2025 का किया शुभारंभ

स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से डलहौजी की अलग पहचान - कुलदीप सिंह पठानिया

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डलहौजी (चंबा) , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 18:44 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में सात दिवसीय विंटर फेस्ट–2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा की पारंपरिक लोक-कला एवं सांस्कृतिक विरासत अति समृद्ध है। 

विंटर कार्निवाल के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटकों को जिले की संस्कृति को करीब से देखने और समझने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि डलहौजी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां का पर्यावरण, स्वच्छ हवा तथा प्राकृतिक सौंदर्य इसे अन्य हिल स्टेशनों से अलग पहचान देता है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जिले में सस्टेनेबल टूरिज्म, ट्रैकिंग, हेल्थ टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन तथा ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। 

साथ में जिले की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने विंटर फेस्ट–2025 के आयोजन के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की तथा क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष का आयोजन समिति की ओर से उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने स्वागत करते हुए उन्हें शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने विंटर फेस्ट-2025 के आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की । 

विधानसभा अध्यक्ष को कार्यक्रम के दौरान डलहौजी प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष विशाल आनंद एवं क्लब के सदस्यों ने प्रेस कक्ष उपलब्ध करवाने के लिए शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय विंटर फेस्ट में गेम्स एवं विभिन्न गतिविधियाँ, लाइव बैंड शो व ओपन माइक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रोफेशनल डीजे शो तथा आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट को आयोजन का हिस्सा बनाया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों से सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक रंजन शर्मा, मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहायक अभियंता संजीव कुमार सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग तथा बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD