Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

शहीदी सभा: गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

संगतों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने हेतु सेवा भाव से ड्यूटी निभा रही है पंजाब पुलिस: डीजीपी पंजाब

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 16:29 IST

छोटे साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो रही वार्षिक तीन दिवसीय शहीदी सभा के मद्देनज़र, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  गौरव यादव ने आज गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक समागम के सुचारु, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई बहु-स्तरीय सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लिया।

दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित यह तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा आज से गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में आरंभ हो गई है। इस मौके पर डीजीपी पंजाब ने रोपड़ रेंज के डीआईजी श्री नानक सिंह और एसएसपी श्री फ़तेहगढ़ साहिब  शुभम अग्रवाल के साथ सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़े इंतज़ामों का जायज़ा लिया तथा मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरे समागम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों और 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3,400 से अधिक पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य संगतों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। पंजाब पुलिस इस ज़िम्मेदारी को पूरी विनम्रता और सेवा भाव से निभा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के साथ-साथ शिष्टाचारपूर्ण और जन-हितैषी व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। गुरुद्वारा साहिब के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित किया गया है तथा 22 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब तक संगतों की आवाजाही के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और शटल बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा गूगल के सहयोग से पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिंग की गई है तथा रणनीतिक स्थानों पर दिशा-निर्देशक साइन बोर्ड लगाए गए हैं। सुरक्षा निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु छह ड्रोन और लगभग 300 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं, जिनके माध्यम से भीड़ की आवाजाही, ट्रैफिक प्रवाह और पार्किंग क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही समाज-विरोधी तत्वों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि संगतों की सुविधा के लिए पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं और अग्निशमन सेवाएं प्रदान करने हेतु छह एकीकृत हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम, जन-सहायता कियोस्क, विशेष आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गई हैं तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, स्पेशल ब्रांच और खुफिया एजेंसियों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD