Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

'अभी तो सफर की शुरुआत है, मीलों चलना बाकी है', करियर को लेकर बोले वरुण शर्मा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Varun Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:48 IST

भारतीय सिनेमा ने पिछले 25 सालों में जिस तेजी से बदलाव देखा है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। तकनीक, कहानी कहने के तरीके, दर्शकों की पसंद और फिल्मों के कारोबार, हर स्तर पर सिनेमा ने नया रूप लिया है। इस बदलाव के साथ-साथ कई कलाकारों का सफर भी आगे बढ़ा, जिन्होंने खुद को समय के साथ ढाला और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। 

ऐसे ही कलाकारों में एक नाम अभिनेता वरुण शर्मा का है। आईएएनएस से बात करते हुए वरुण ने 25 सालों में आए भारतीय सिनेमा में बदलाव और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की, साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए। आईएएनएस से बात करते हुए वरुण शर्मा ने कहा, ''सिनेमा में मेरा अब तक का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।

एक अभिनेता के रूप में मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला और दर्शकों ने हर बार मुझे खुले दिल से अपनाया। मैं किसी एक तरह के रोल में बंधकर नहीं रहा। अपने करियर में एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ता रहा हूं।'' वरुण शर्मा ने कहा, "पिछले 25 साल भारतीय सिनेमा के लिए बदलावों से भरे रहे हैं। 

हिंदी सिनेमा में कहानी कहने का तरीका बदला है, पुराने जॉनर को नए अंदाज में पेश किया गया, नए टॉपिक आए और निर्देशकों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही तकनीकी स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। कैमरा, साउंड, एडिटिंग, वीएफएक्स और बाकी सभी स्तर पर भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है।"

बॉक्स ऑफिस के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए वरुण शर्मा ने कहा, ''100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा एक नया पैमाना बन गया। इससे फिल्मों की सफलता को देखने का नजरिया बदल गया। अब सिर्फ फिल्म देखने वाले दर्शक ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से बाहर के लोग भी फिल्मों के कारोबार में दिलचस्पी लेने लगे हैं। 

इससे सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़े व्यवसाय के रूप में भी सामने आया है।'' वरुण ने कहा, ''भारतीय सिनेमा की एक बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उसने अपनी स्थानीय जड़ों से जुड़े रहते हुए वैश्विक पहचान बनाई है। हमारी कहानियां, संस्कृति और भावनाएं जब सच्चाई के साथ पेश की गईं, तो दुनिया भर के दर्शकों ने उन्हें अपनाया। 

आज भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखी और सराही जा रही हैं, यह एक गर्व की बात है।'' उन्होंने कहा, ''अब अभिनेताओं को पुराने किरदारों के आधार पर सीमित नहीं किया जाता। अगर कोई अभिनेता अच्छा है और अपने काम में ईमानदार है, तो उसे हर तरह के रोल और जॉनर में मौका मिलता है। 

मैं खुद के सफर को अभी भी शुरुआत ही मानता हूं, अभी तो मीलों चलना बाकी है।'' अपने निजी सफर को याद करते हुए वरुण शर्मा ने बताया, ''मैंने 2013 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म 'फुकरे' में चूचा के किरदार से खास पहचान मिली। जिस तरह दर्शकों ने मेरे अभिनय और फिल्मों को प्यार दिया, वह अनुभव भावुक करने वाला रहा है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD