Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिंहावलोकन 2025 : कुश्ती में जूनियर्स ने बिखेरी चमक, इन प्रतियोताओं में सीनियर्स का जलवा

Sports News, Wrestling
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:46 IST

'साल 2025' में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के खेल में भारतीय युवाओं ने अपना दबदबा बनाया, लेकिन सीनियर स्तर पर उतार-चढ़ाव देखने को मिले। आइए, इस साल कुश्ती के खेल में भारत की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानते हैं। अंडर 17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: ग्रीस के एथेंस में 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच अंडर 17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें भारत ने कुल 9 मेडल अपने नाम किए। 

इनमें 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल रहे। भारतीय महिला फ्रीस्टाइल टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 151 अंकों के साथ चैंपियन बनी। अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: सर्बिया के नेवी साद में 20-27 अक्टूबर के बीच चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें भारत ने कुल 9 पदक अपने नाम किए। 

इनमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत ने 121 अंकों के साथ टीम खिताब अपने नाम किया। भारत को इकलौता गोल्ड सुजीत कलकल ने दिलाया, जिन्होंने फ्रीस्टाइल 56 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से शिकस्त दी।

अंडर 27 और अंडर 17 एशियन चैंपियनशिप: वियतनाम के वुंग ताऊ में आयोजित चैंपियनशिप में भारत ने कुल 35 मेडल (18 स्वर्ण, 10 रजत, 7 कांस्य) अपने नाम किए। 18-26 जून तक आयोजित इस चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं की फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कैटेगरी में 60 भारतीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। 

दोनों एज ग्रुप, प्रत्येक फॉर्मेट, में 10 वेट कैटेगरी थीं। भारत ने हर कैटेगरी में एक पहलवान उतारा। उलानबातर ओपन: 29 मई से 1 जून के बीच मंगोलिया में आयोजित यह चैंपियनशिप यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रैंकिंग सीरीज का हिस्सा थी, जिसमें भारत ने 21 मेडल (6 गोल्ड, 7 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए।

पॉलीक इमरे एंड वर्गा जानोस मेमोरियल: हंगरी के बुडापेस्ट में 17-20 जुलाई के बीच आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 10 मेडल (3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। गोल्ड जीतने वालों में अंतिम पंघाल (महिला 53 किग्रा), हर्षिता (महिला 72 किग्रा) और सुजीत कलकल (पुरुष 65 किग्रा) शामिल थे।

 

Tags: Sports News , Wrestling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD