Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कौन हैं विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले स्वास्तिक सामल?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Swastik Samal, Vijay Hazare, Vijay Hazare Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अलूर , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:23 IST

ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर उन्होंने 169 गेंदों में 8 छक्कों और 21 चौकों के साथ 212 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी और ओडिशा ने मुकाबला 5 विकेट से गंवा दिया। 

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले स्वास्तिक सामल ने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज हैं। वह ऐसे 14वें भारतीय हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया। 27 जुलाई 2000 को ओडिशा के कोरापुट में जन्मे स्वास्तिक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 12 मुकाबलों में 34.30 की औसत के साथ 686 रन बनाए हैं। 

इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। लिस्ट ए करियर को देखें, तो अक्टूबर 2019 में सामल ने हरियाणा के विरुद्ध लिस्ट ए डेब्यू किया था, लेकिन डेब्यू मैच में भी सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। इसके बाद उन्होंने सुधार किया। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 52.10 की औसत के साथ 521 रन बनाए। 

इस दौरान स्वास्तिक ने 1 शतक और 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। स्वास्तिक सामल ने फरवरी 2019 में मिजोरम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह बल्लेबाज अपने करियर में 13 टी20 मुकाबले खेल चुका है, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 362 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले में ओडिशा ने 6 विकेट खोकर 345 रन बनाए। इस दौरान स्वास्तिक ने 212 रन की पारी खेली। कप्तान बिप्लब सामंत्रे ने 91 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 100 रन बनाए। इसके जवाब में सौराष्ट्र ने 48.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम के लिए समर गज्जर ने 132 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि चिराग जानी ने 86 रन बनाए। इनके अलावा विश्वराज जडेजा ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Swastik Samal , Vijay Hazare , Vijay Hazare Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD