Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'मिर्जापुर द फिल्म' में गुड्डू भैया की वापसी, अली फजल बोले- 'यह किरदार शब्दों से ज्यादा चुप्पी में बोलता है'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ali Fazal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:17 IST

ओटीटी की दुनिया में 'मिर्जापुर' सीरीज दमदार कहानियों और यादगार किरदारों के लिए जानी जाती है। इसमें अपराध और सत्ता की दुनिया को अलग अंदाज में दिखाया गया। वहीं, किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब यही फ्रेंचाइजी फिल्म के तौर पर दर्शकों के सामने आने वाली है।

इस कड़ी में, एक बार फिर अभिनेता अली फजल अपने चर्चित किरदार गुड्डू भैया को निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर अली फजल काफी उत्साहित हैं। इस बीच, उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार और शूटिंग अनुभव को लेकर खुलकर बात की। आईएएनएस से बात करते हुए अली फजल ने कहा, ''गुड्डू भैया का किरदार अपने साथ एक गहरी भावनात्मक परत और बोझ लेकर चलता है। 

इस भूमिका में लौटना हर बार एक अलग अनुभव होता है। गुड्डू भैया की चुप्पी, उसकी एक्सप्रेशन और उसका स्वभाव कई बार शब्दों से ज्यादा असर छोड़ते हैं। यही वजह है कि इस किरदार को निभाना आसान नहीं होता।'' 'मिर्जापुर द फिल्म' की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। अली फजल ने बुधवार को राजस्थान शेड्यूल पूरा किया। 

उन्होंने कहा, ''जैसलमेर की रेतीली जमीन, खुला आसमान और वहां का माहौल फिल्म की कहानी को एक नया रूप दे रहा है। इस लोकेशन ने कहानी में एक अलग तरह की गहराई और सच्चाई जोड़ी है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर साफ महसूस होगी।'' अली फजल ने कहा, ''जो कुछ अब तक शूट किया गया है, वह पूरी कहानी का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। 

फिल्म में आगे और भी कई अहम मोड़ और घटनाएं देखने को मिलेंगी। 'मिर्जापुर' की यह फिल्म पहले से भी ज्यादा रोमांच और भावनाओं से भरपूर होगी।'' राजस्थान शूट के दौरान अली फजल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने जैसलमेर और जोधपुर के लोगों का दिल से धन्यवाद किया। 

उन्होंने लिखा, ''यहां हमें बहुत प्यार और अपनापन मिला। स्थानीय लोगों के सम्मान के चलते शूटिंग के दौरान घर से दूर रहते हुए भी हमें घर जैसा एहसास हुआ।'' उन्होंने राजस्थानी अंदाज में 'खम्माघणी' कहकर सभी का आभार जताया। 'मिर्जापुर' की कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके के मिर्जापुर जिले की है। 

यह कहानी अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ा हथियार कारोबारी और अपराध की दुनिया का ताकतवर नाम है। सत्ता, लालच, बदले और हिंसा की इस कहानी में रिश्तों के टूटने और इंसानी कमजोरियों को भी दिखाया गया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ali Fazal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD