Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 12:10 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय, कमलम सेक्टर-33 में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, उनकी राष्ट्रहित में बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट विकासवादी सोच से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की दो पार्षदों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 16 से पार्षद पूनम तथा वार्ड नंबर 4 से पार्षद सुमन शर्मा ने भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाएं आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ मजबूत हो रहा है। 

इसी विश्वास के कारण आज अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने दोनों पार्षदों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई दिशा तय हुई है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। 

वहीं संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व नेतृत्व से प्रेरित होकर वे पुनः अपनी मूल विचारधारा से जुड़ी हैं। 

उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं पार्षद पूनम ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और वे पूरी निष्ठा से जनसेवा का कार्य करेंगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD