Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने नगाली स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

51 लाख की धनराशि से नवनिर्मित विज्ञान तथा पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (बनीखेत) , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 11:33 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने 51 लाख 12 हजार की धनराशि से विद्यालय के नवनिर्मित विज्ञान तथा पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर वर्ष भर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। 

साथ में उन्होंने विद्यार्थियों की खेल सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने की भी बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगाली–संजपुई–समलेऊ संपर्क मार्ग के सुधार की दृष्टि से उन्नयन कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की धनराशि का प्राक्कलन तैयार किया गया है तथा आने वाले समय में इस संपर्क मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी शामिल किया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता है। 

इसके तहत नगाली तथा टप्पर ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित पांच संपर्क मार्गों के निर्माण को लेकर विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य संदीप राज राठौर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक मंयक शर्मा , वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सतपाल सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD