Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय खन्ना रातों-रात स्टार नहीं बने, यह बरसों की मेहनत का नतीजा है : अमीषा पटेल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ameesha Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:20 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल पिछली बार फिल्म 'गदर 2' में नजर आई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभिनेता अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ की। अभिनेत्री ने बताया, "अक्षय खन्ना के साथ डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के लिए पहले मेरे लिए माता-पिता से कहा गया था, लेकिन उस दौरान मैं अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी और मैं बहुत युवा थी। 

ज्यादा फिल्मों में दिलचस्पी भी नहीं थी। इसलिए मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। हालांकि, किस्मत ने मुझे बाद में अक्षय के साथ दो फिल्में करने का मौका दिया था। मैंने उनके भाई राहुल और पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है। उन्होंने आगे कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि अक्षय रातों रात स्टार बन गए, ऐसा नहीं है। यह कई रातों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो अब जाकर सभी को दिखाई दिया है। 

मैं उनकी सफलता पर बहुत खुश हूं।" इसी के साथ फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उनके 'गदर' को-स्टार सनी देओल भी हैं, जिसे लेकर अभिनेत्री ने कहा, "जहां पर सकीना के तारा सिंह हो, वहां पर 1000 करोड़ की कमाई तो पक्की है। मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।"

27 दिसंबर को अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन आ रहा है। अभिनेता को खास दिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "सलमान को मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं दुआ करती हूं कि उन्हें सभी की उम्र लग जाए, स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे हमें एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देते रहें। सलमान बहुत नेकदिल इंसान और बेहतरीन अभिनेता हैं।"

अपनी और सलमान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पर अमीषा ने हंसते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स पढ़कर मजा आता है। वे बोलीं, "फैंस हमें साथ देखकर खुश हैं, लेकिन सलमान सिंगल रहकर खुश हैं और मैं भी अपनी जिंदगी से संतुष्ट हूं।" अभिनेत्री ने आखिरी में सभी फैंस को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ameesha Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD