Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अशनूर कौर अपने स्कूल के फेस्टिवल में बनीं मुख्य अतिथि, शेयर की तस्वीरें

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ashnoor Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:06 IST

टेलीविजन में बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अशनूर कौर हाल ही में बिग बॉस में नजर आई थी। हालांकि, शो में वे फिनाले से पहले ही बाहर निकल गई थी। अभिनेत्री हाल ही में अपने स्कूल में एक इवेंट के दौरान गेस्ट के रूप में गई थी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 

इसमें वे मंच पर सम्मानित होती नजर आ रही हैं। अशनूर ने लिखा, "यह मेरे लिए सच में गर्व की बात है कि मुझे अपने ही स्कूल के फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिंदगी सच में एक चक्र की तरह है। बहुत अजीब और खुश करने वाला एहसास था कि मुझे उसी मंच पर सम्मानित किया गया, जहां कभी मैं स्कूल का प्रतिनिधि बनकर एक प्रतिभागी के रूप में खड़ा था।"

तस्वीरें देखते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ीं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट और फायर के इमोजी शेयर किए। अभिनेत्री ने रयान इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही अभिनय और डांस में रुचि होने के कारण उन्होंने मनोरंजन जगत में कई शोज और फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री आज इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।

उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'पटियाला बेब्स' जैसे धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में बिग बॉस 19 में उनकी भागीदारी ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। बिग बॉस में अभिनेत्री की सबसे अच्छी दोस्ती सह-प्रतियोगी बजाज के साथ हुई थी, जो कि आज भी बरकरार है; दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की दोस्ती घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह चर्चा का विषय रही है। वहीं अशनूर और अभिषेक दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे अधिक कुछ नहीं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ashnoor Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD