Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

नीरज चोपड़ा : ओलंपिक इतिहास रचने वाले एथलीट, जिन्होंने जैवलिन थ्रो में दिलाई देश को नई पहचान

Sports News, Javeline, Neeraj Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:48 IST

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को इस खेल में नई पहचान दिलाई है। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गेम्स में 2 मेडल अपने नाम किए हैं। 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा में जन्मे नीरज चोपड़ा बचपन में खाने-पीने के बेहद शौकीन थे। यही वजह रही कि कम उम्र में ही नीरज का वजन 80 किलोग्राम तक पहुंच गया था।

नीरज के बढ़ते वजन ने परिवार को चिंतित कर दिया था। ऐसे में उन्हें खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रेरणा ने उनकी जिंदगी बदल दी। 90 मीटर क्लब में शामिल होकर भारतीय एथलेटिक्स की मानसिक सीमा तोड़ने वाले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन को भारत में हाशिये से मुख्यधारा में लाने का काम किया है। साल 2012 से अब तक नीरज चोपड़ा 79 भाला फेंक प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसमें 43 में जीत दर्ज की है। 

18 मौकों पर वह दूसरे स्थान पर रहे। तीन बार उन्होंने तीसरा स्थान अपने नाम किया है। यही वजह रही कि भारतीय फैंस किसी प्रतियोगिता में नीरज के शामिल होने को मेडल की गारंटी समझते हैं। साल 2012 में नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप (अंडर 16) में 68.46 मीटर की दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। 

अगले साल उन्होंने यूथ चैंपियनशिप जीती। साल 2014 में नीरज भारतीय अंडर 18 चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहे। इसी साल उन्होंने यूथ ओलंपिक गेम्स क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा एशियन चैंपियनशिप 2015 में 9वें स्थान पर रहे, जिसके बाद उन्होंने अपनी खामियों से सबक लेते हुए इंटरनेशनल चैंपियनशिप, फेड कप जूनियर चैंपियनशिप, भारतीय चैंपियनशिप, साउथ एशियन गेम्स और इंडियन ग्रां प्री 1 में पहला स्थान हासिल करते हुए चमक बिखेरी।

साल 2016 में नीरज चोपड़ा ने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप जीती। इसके बाद साल 2018 में फेडरेशन कप अपने नाम किया। साल 2018 में एशियन चैंपियनशिप जीतने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया। 'मैन विद गोल्डन आर्म' ने साल 2022 में लुसाने डायमंड लीग और ज्यूरिख डायमंड लीग जीती। अगले साल दोहा डायमंड लीग, लुसाने डायमंड लीग और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा को 2024 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन यहां उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। साल 2025 में नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक और एनसी क्लासिक में पहला स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा की सफलता से देशभर में कई युवा एथलीट्स इस खेल की ओर आकर्षित हुए। 

नीरज ने भारत में इस खेल के सिस्टम में बदलाव लाने का काम किया है। नीरज ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह विश्वास मजबूत किया कि भारत ट्रैक-एंड-फील्ड जैसे कठिन वैश्विक खेलों में भी ओलंपिक स्वर्ण जीत सकता है। उन्होंने क्रिकेट-केंद्रित माहौल में एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई है।

नीरज के साथ ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को रोल मॉडल मिला कि सीमित संसाधनों से भी विश्व स्तर तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने भारत के खेल को आत्मविश्वास से भरी वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में मोड़ा। देश को भविष्य में भी नीरज चोपड़ा से ओलंपिक मेडल की आस होगी।

 

Tags: Sports News , Javeline , Neeraj Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD