Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

बर्थडे स्पेशल : पॉलीवुड की सुपरस्टार, लेकिन बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का, जानें कहां हैं 'तहखाना' की 'हीरा'

Special Day, Pollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:47 IST

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार का नाम लें तो अभिनेत्री प्रीति सप्रू का नाम आता है। अपनी मुस्कान और अदाकारी के साथ उन्होंने लाखों दिल जीते और आज भी निर्देशन के साथ ही सोशल वर्क में भी सक्रिय हैं। फिल्मी माहौल में बड़ी हुईं प्रीति ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग को अपना सपना बनाया और बॉलीवुड के साथ ही पॉलीवुड में शानदार काम कर चुकी हैं। 

24 दिसंबर 1957 को मुंबई में जन्मीं प्रीति एक फिल्मी खानदान से संबंध रखती हैं। उनके पिता मशहूर अभिनेता डी.के. सप्रू, मां हेमवती और भाई तेज सप्रू हैं। वह बॉलीवुड में अमिताभ, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन असली पहचान और सफलता उन्हें पंजाबी फिल्मों से मिली। 'उचा दर बाबे नानक दा', 'निम्मो', 'यारी जट्ट दी' जैसी हिट्स ने उन्हें पॉलीवुड की सुपरस्टार बना दिया।

फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी प्रीति ने महज 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। बॉलीवुड में प्रीति की शुरुआत साल 1979 की फिल्म 'हबारी' से हुई। इसके बाद वह 'लावारिस', 'अवतार', 'तहखाना', 'नजराना', 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों में नजर आईं। रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'तहखाना' में उनका किरदार 'हीरा' यादगार रहा, जहां वह हेमंत बिरजे और आरती गुप्ता के साथ दिखीं। 

इस फिल्म में उनका रोल साहसी और रहस्यमयी था, जो दर्शकों को पसंद आया। प्रीति को अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें ज्यादातर सपोर्टिंग रोल्स ही मिले। लीड रोल की कमी से उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा नहीं चमका। हालांकि, पंजाबी सिनेमा में प्रीति सप्रू ने जो मुकाम हासिल किया, वह शानदार रहा।

साल 1980 के दशक में पंजाबी फिल्मों की ओर रुख करने के बाद उन्होंने 'उचा दर बाबे नानक दा', 'निम्मो', 'यारी जट्ट दी', 'कुर्बानी जट्ट दी', 'सरपंच', 'नसीबो', 'प्रतिज्ञा', 'सरदारी', 'काके दा ब्याह' और 'तेरी मेरी गल बन गई' जैसी दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। वीरेंद्र, गुरदास मान, राज बब्बर जैसे स्टार्स के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। 

पंजाबी दर्शकों ने उन्हें दिल से अपनाया और वे पॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गईं। प्रीति सप्रू सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि सफल निर्देशक, लेखिका और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने 'कुर्बानी जट्ट दी' का निर्देशन, लेखन और प्रोडक्शन किया, जो बड़ी हिट साबित हुई। हिंदी फिल्म 'जमीन आसमान' की कहानी भी उन्होंने लिखी। एक्टिंग के क्षेत्र में शानदार काम कर प्रीति ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 

उन्हें साल 1995 में पंजाब स्टेट अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस, 1998 में महिला शिरोमणि और 'पंजाबी रत्न' जैसे खिताब मिले। प्रीति ने आर्किटेक्ट और फिल्म प्रोड्यूसर उपवन सुदारशन अहलूवालिया से शादी की है और उनकी जुड़वां बेटियां रिया वालिया और रेने वालिया हैं, जो 'तेरी मेरी गल बन गई' फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं। प्रीति सोशल वर्क में भी सक्रिय हैं। वह साल 2014 में भाजपा में शामिल हुईं और पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ अभियान चलाती हैं। राजनेताओं की रैलियों में वह अक्सर नजर आती हैं।

 

Tags: Special Day , Pollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD