Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिंहावलोकन 2025 : शूटिंग में खास रहा ये साल, भारतीय निशानेबाजों ने बिखेरी चमक

Sports News, Shooting, Shooter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:30 IST

भारतीय शूटिंग दल ने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ देश ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (राइफल/पिस्टल) में अपनी चमक बिखेरी। आइए, इस साल शूटिंग में भारत की प्रमुख उपलब्धियों पर नजर डालते हैं। 

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल: दोहा में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल अपने नाम किए। पिस्टल, राइफल और शॉटगन तीन वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे पायदान पर रहा। भारत ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिमरनप्रीत कौर बरार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि सुरूचि फोगाट ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया।

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (राइफल/पिस्टल): भारत ने काहिरा में आयोजित इस चैंपियनशिप में कुल 13 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। सम्राट राणा ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और रविंद्र सिंह ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनके अलावा, सम्राट राणा, वरुण तोमर, श्रवण कुमार ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा।

वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, गुरप्रीत सिंह ने पुरुष 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल, और अनीश भानवाला ने पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल ने व्यक्तिगत इवेंट में, जबकि ईशा सिंह-सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल ने मिश्रित टीम इवेंट में सिल्वर जीते। टीम इवेंट में रविंद्र सिंह, कमलजीत, योगेश कुमार ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, ईशा सिंह, मनु भाकर, सुरुचि सिंह ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल रजत पदक जीते।

इनके अलावा, ईशा सिंह ने महिला 25 मीटर पिस्टल, एलावेनिल वालारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल और वरुण तोमर ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत पदक जीते। वहीं, एलावेनिल वालारिवन, मेघना सज्जनार, श्रेया अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप: कजाकिस्तान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 99 मेडल अपने नाम किए। इनमें 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल थे। भारत पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD