Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईसीआई ने ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 10:57 IST

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने नागरिकों से अपने नवविकसित ईसीआईनेट (ECINet) डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। नागरिक ईसीआईनेट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध ‘Submit a Suggestion’ टैब के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं।

 1. जनभागीदारी के लिए आमंत्रण

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया है। सुझाव देने की यह प्रक्रिया 27 नवम्बर 2025 से 27 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगी।

 2. चुनावों के दौरान सफल परीक्षण

ईसीआईनेट ऐप का ट्रायल संस्करण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 तथा हाल ही में हुए उप-चुनावों के दौरान सफलतापूर्वक उपयोग में लाया गया। इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता सेवाओं में सुधार हुआ, मतदान प्रतिशत रुझानों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हुई तथा मतदान समाप्ति के 72 घंटों के भीतर इंडेक्स कार्ड का प्रकाशन संभव हो पाया, जो पहले कई सप्ताह अथवा महीनों में पूरा होता था।

बिहार चुनावों से प्राप्त अनुभव तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO), प्रेक्षक एवं फील्ड अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक को प्लेटफॉर्म की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने हेतु शामिल किया जा रहा है।

 3. सतत सुधार एवं आधिकारिक शुभारंभ

नागरिकों से प्राप्त सभी सुझावों की गहन समीक्षा की जाएगी और प्लेटफॉर्म को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक अद्यतन किए जाएंगे। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म का आधिकारिक शुभारंभ जनवरी 2026 में प्रस्तावित है।

 4. दृष्टिकोण एवं नेतृत्व

तकनीक के माध्यम से मतदाता सुविधा में वृद्धि तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ईसीआईनेट, आयोग की प्रमुख पहलों में से एक है। यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की गई है।

ईसीआईनेट ऐप के विकास कार्य की शुरुआत इसके 04 मई 2025 को किए गए उद्घोष के बाद की गई थी।

(https://tinyurl.com/3s6bnezr)

 5. एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

ईसीआईनेट ऐप नागरिकों के लिए एक एकल, एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें पहले से प्रचलित 40 से अधिक चुनाव-संबंधी ऐप्स और वेबसाइट्स—जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA), cVIGIL, सक्षम, पोलिंग ट्रेंड्स (वोटर टर्नआउट ऐप) और ‘नो योर कैंडिडेट’ (KYC) ऐप—को एक ही इंटरफेस में समाहित किया गया है।

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD