Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप : 10 मीटर एयर राइफल में नेवी के किरण अंकुश जाधव ने जीता गोल्ड

Sports News, Shooting, National Shooting Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 18:03 IST

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल इवेंट में नेवी के किरण अंकुश जाधव ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। एमपी स्टेट शूटिंग एकेडमी में जारी इस चैंपियनशिप में अंकुश जाधव ने 252.1 के स्कोर के साथ ओलंपियन अर्जुन बबूता को पछाड़ा। अर्जुन बबूता ने 251.4 के स्कोर के साथ सिल्वर अपने नाम किया, जबकि मौजूदा 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के नेशनल चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 229.8 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

10 मीटर एयर राइफल मेंस जूनियर फाइनल में, गुजरात के मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 254.3 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ ने 251.6 के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि ओंकार विकास वाघमारे 230.1 के साथ तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओंकार विकास वाघमारे ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष यूथ फाइनल में 250 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। 

ओंकार ने आखिरी शॉट्स में निर्णायक बढ़त बनाई और अपने राज्य के साथी नारायण प्रणव से सिर्फ 0.3 अंक आगे रहे, जिन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तमिलनाडु के शक्तिवेल सेंथिवेल ने 229.5 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में मंगलवार को भी एक्शन जारी रहेगा, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट निर्धारित है, जिसका पहला फाइनल दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा।

अन्य परिणाम:

25 मीटर पिस्टल पुरुष

सीनियर

गोल्ड: मनदीप सिंह, हरियाणा (587-21x)

सिल्वर: अमित कुमार, नौसेना (586-25x)

ब्रॉन्ज: सूरज शर्मा, उत्तर प्रदेश (585-13x)

जूनियर

गोल्ड: सूरज शर्मा, उत्तर प्रदेश (585-13x)

सिल्वर: अभिनव देशवाल, उत्तराखंड (584-15x)

ब्रॉन्ज: अभिनव चौधरी, राजस्थान (580-18x)

जूनियर टीम

गोल्ड: मध्य प्रदेश (सूरज शर्मा, साहिल चौधरी, युगप्रताप सिंह राठौड़) (1731)

सिल्वर: उत्तर प्रदेश (विजय कुमार तोमर, पार्थ राणा, इशान खान) (1725)

ब्रॉन्ज: उत्तराखंड (अभिनव देशवाल, युवराज सिंह, यशवर्धन पुंडीर) (1713)

यूथ

गोल्ड: सूरज शर्मा, उत्तर प्रदेश (585-13x)

सिल्वर: अभिनव देशवाल, उत्तराखंड (584-15x)

ब्रॉन्ज: अभिनव चौधरी, राजस्थान (580-18x)

सिविलियन

गोल्ड: अमित घनसेला, उत्तराखंड (583-19x)

सिल्वर: अर्पित गोयल, दिल्ली (579-18x)

ब्रॉन्ज: श्रवण मथाडा शशिधर, कर्नाटक (578-16x)

जूनियर सिविलियन

गोल्ड: जतिन, मध्य प्रदेश (578-20x)

सिल्वर: श्रवण मथाडा शशिधर, कर्नाटक (578-16x)

ब्रॉन्ज: नितेश , दिल्ली (575-16x)

जूनियर सिविलियन (टीम)

गोल्ड: मध्य प्रदेश (जतिन, हरिओम, युगप्रताप सिंह राठौड़) (1718)

सिल्वर: उत्तर प्रदेश (पार्थ राणा, दक्ष चौधरी, अवनीश सिंह) (1710)

ब्रॉन्ज: पंजाब (हरमनप्रीत सिंह, सुक्रांत, बिरुदय प्रताप सिंह) (1710)

डेफ

गोल्ड: अभिनव देशवाल, उत्तराखंड (584-15x)

सिल्वर: चेतन हनमंत, महाराष्ट्र (570-26x)

ब्रॉन्ज: शुभम वशिष्ठ, हरियाणा (569-13x)

ट्रैप

यूथ मेंस

गोल्ड: आर्यन सिंह, गुजरात (118)

सिल्वर: अमन चौहान, मध्य प्रदेश (112 +3)

ब्रॉन्ज: मनित्वा सिंह रावत, मध्य प्रदेश (112 +2)

यूथ विमेंस

गोल्ड: अद्या कात्याल, दिल्ली (112)

सिल्वर: तनिस्का सेंथिलकुमार, तमिलनाडु (105)

ब्रॉन्ज: दर्शना राठौड़, राजस्थान (104)

सीनियर मास्टर्स मेंस

गोल्ड: डेरियस चेनाई, तेलंगाना

सिल्वर: डॉ. पार्थिबन मनोहरन, तमिलनाडु

ब्रॉन्ज: इकबाल नबी, उत्तर प्रदेश

 

Tags: Sports News , Shooting , National Shooting Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD