Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कार एक्सीडेंट ने समझाई जिंदगी की अहमियत', मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे हादसे को लेकर बोलीं डोनल बिष्ट

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Donal Bisht
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 17:37 IST

टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री डोनल बिष्ट के साथ एक गंभीर हादसा हुआ। इस कार एक्सीडेंट ने डोनल को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। इस हादसे को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए डोनल ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे ऐसे पल इंसान को जिंदगी की अहमियत समझा देते हैं। आईएएनएस से बातचीत में डोनल बिष्ट ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब वह शूटिंग पर जा रही थीं। 

उन्होंने कहा, ''यह हादसा 19 दिसंबर को मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ था। मैं रोज की तरह अपने काम पर जा रही थी। ड्राइवर ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन हादसा हो गया।'' अभिनेत्री ने कहा, ''टक्कर के बाद कार और ट्रक आपस में फंस गए थे। हालात इतने गंभीर हो गए कि दोनों गाड़ियां करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गईं।

 यह पूरा वाकया कुछ ही सेकंड में हुआ, लेकिन उन पलों में डर और घबराहट चरम पर थी। आखिरकार ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, जिससे दोनों वाहन अलग हो पाए।'' डोनल ने कहा कि अगर समय पर ब्रेक नहीं लगते, तो नतीजे बहुत गंभीर हो सकते थे। उन्होंने कहा, ''हादसे के बाद हम काफी देर तक सदमे में रहे। उस समय किसी को भी समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। 

भगवान का शुक्र है कि हादसे में सभी सुरक्षित रहे और किसी को जानलेवा चोट नहीं आई। हादसे के बाद शरीर से ज्यादा मन पर असर पड़ा और डर काफी समय तक बना रहा।'' डोनल ने बताया कि एक्सीडेंट के बावजूद उन्होंने अपने काम के कमिटमेंट पूरे किए। उन्होंने कहा, ''प्रोफेशनल जिंदगी में कई बार इंसान को अपनी निजी भावनाओं को अलग रखकर काम करना पड़ता है। 

शूटिंग के दौरान मैंने खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश की। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 'शो मस्ट गो ऑन' की सोच बहुत गहरी है।'' उन्होंने कहा, ''जब काम खत्म हुआ और मुझे खुद के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला, तब एहसास हुआ कि वह हादसा कितना डरावना था। उस समय जिंदगी की अहमियत समझ आई। एक पल में सब कुछ बदल सकता है। इस अनुभव से मैंने यह सीख ली कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, जिंदगी रुकती नहीं है और इंसान को आगे बढ़ते रहना पड़ता है।''

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Donal Bisht

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD