Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलमान खान ने जन्मदिन से ठीक 6 दिन पहले शेयर की जिम की तस्वीरें

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 17:27 IST

अभिनेता सलमान खान अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिटनेस और लुक्स से दर्शकों के दिलों में मौजूदगी बरकरार रखते हैं। उन्होंने सोमवार को एक मजेदार पोस्ट शेयर की, जिसे दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक उत्साहित हो गए। दरअसल, 27 दिसंबर को अभिनेता का जन्मदिन आने वाला है। इसकी उत्सुकता बढ़ाते हुए अभिनेता ने जिम में बैठे हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 

इन तस्वीरों में उनकी चेस्ट, बाइसेप्स, और टोन्ड फिजीक साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "काश मैं भी 60 साल की उम्र में ऐसा दिख सकूं, और अब सिर्फ 6 दिन बाकी है।" पोस्ट शेयर करने के बाद सलमान के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी।

कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने लिखा, "ये तो हमारी विश है।" हरियाणवी कंटेंट क्रिएटर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी और कई फैंस ने अभिनेता को एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सलमान खान इतनी उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटेड रहते हैं। 

वे जिम और ट्रेनिंग के साथ अपनी डाइट का भी काफी ख्याल रखते हैं। अभिनेता हाल ही में बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आए थे। वहीं, इसके विजेता गौरव खन्ना बने थे। इसी के साथ ही सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे। 

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD