Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

फैशन समय के साथ बदल सकता है, लेकिन रेखा का स्टाइल नहीं : मनीष मल्होत्रा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rekha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:10 IST

भारतीय सिनेमा और फैशन की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जो समय के साथ और भी खास बनते चले जाते हैं। दिग्गज अभिनेत्री रेखा उन्हीं चुनिंदा नामों में से एक हैं। दशकों से वह न सिर्फ अपनी अदाकारी, बल्कि अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। रेखा का पहनावा कभी ट्रेंड का मोहताज नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हमेशा भारतीय परंपरा और संस्कृति को अपनी पहचान बनाया है।  

रविवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा के इसी सदाबहार स्टाइल की तारीफ की और इसे कला, विरासत और समय से जुड़ा हुआ बताया। मनीष मल्होत्रा ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। ये तस्वीरें सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की थीं। 

इसमें रेखा ने बेहद खास सिल्वर-गोल्ड कलर की विंटेज साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने हाथ से बुनी हुई सिल्वर टिश्यू जरी की ब्लाउज और ओढ़नी को बेहद सादगी और गरिमा के साथ कैरी किया। मनीष मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''फैशन समय के साथ बदल सकता है, लेकिन रेखा का स्टाइल कभी नहीं बदला। 

उनका फैशन हमेशा विरासत से जुड़ा रहा है। उनके फैशन में परंपरा और आधुनिकता का संतुलन दिखाई देता है।'' मनीष ने लिखा, "रेखा हर साड़ी को किसी कलाकृति की तरह पहनती हैं। इन साड़ियों और रेखा के बीच एक ऐसा भावनात्मक रिश्ता है, जो सिर्फ समय के साथ बनता है। उनके पहनावे उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं।" 

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेखा को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें रेड सी ऑनरी अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उनकी क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' का 4के में रिस्टोर किया गया वर्जन भी दिखाया गया, जिसे देखने के दौरान दर्शक पुराने दौर की यादों में खो गए।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rekha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD