Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धक-धक गर्ल की मुस्कान का जादू, गुलाबी लहंगे में माधुरी दीक्षित ने ढाया कहर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Madhuri Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 12:39 IST

बॉलीवुड की धक धक गर्ल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की दीवानगी फैंस के दिलों में आज भी बरकरार है। अभिनेत्री भी अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने शनिवार को कुछ ऐसा ही करते हुए एक पोस्ट शेयर की। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

अभिनेत्री ने गुलाबी रंग का इंडो-वेस्टर्न स्टाइल का बेहतरीन लहंगा और टॉप पहना हुआ है। वहीं, ड्रेस को परफेक्ट एक्सेसरीज के साथ कैरी किया है। कानों में बड़े-बड़े झुमके, जिनमें गुलाबी टच है और सिंपल मेकअप उनकी सुंदरता को और भी निखार रहा है। सिंपल लेकिन क्लासी मेकअप में उनकी मुस्कान सबको मोहित कर रही है। उन्होंने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "शाम गुलाबी।" 

अभिनेत्री के पोस्ट करने के बाद फैंस के लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वे उन्हें "तेजाब गर्ल" और "धक धक क्वीन" शब्दों से सराह रहे हैं। लंबे करियर में अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज भी वे उतनी ग्लैमरस और एनर्जेटिक हैं। इन दिनों वे थ्रिलर वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' को लेकर सुर्खियों में हैं। 

यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री इस बार निगेटिव रोल में नजर आई हैं, क्योंकि अब तक फिल्मों में उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी रोल करते हुए देखा गया है। हालांकि, उनकी साल 2022 में आई ओटीटी डेब्यू सीरीज 'द फेम गेम' में उनकी भूमिका थोड़ी निगेटिव थी, लेकिन इस बार उन्होंने इस किरदार के जरिए सबके दिलों पर छाप छोड़ी है।

सीरीज की कहानी मिसेज देशपांडे के ईर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Madhuri Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD