Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनुपम खेर की झोली में गिरा एक और अवॉर्ड, इस बेहतरीन काम के लिए हुए सम्मानित

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:45 IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के लिए साल 2025 का आखिरी महीना भी शानदार साबित हो रहा है। पहले उनकी फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित किया गया और अब उनकी लिखी किताबों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। लेखक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर कर यह खुशी जाहिर की। 

इन फोटो में अभिनेता अपनी नई ट्रॉफी दिखा रहे हैं और उन्होंने उन किताबों की भी फोटोज शेयर की हैं जिनके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। अनुपम को बेस्ट राइटर का पुरस्कार अपनी 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू', 'डिफरेंट बट नो लेस', और "लेसन्स लाइफ टॉट मी" जैसी किताबों के लिए मिला है। अभिनेता ने अपने जीवन के संघर्ष और अनुभव के आधार पर इन किताबों को लिखा है। 

अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "2025 के लिए आउटस्टैंडिंग लिटरेरी कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! इससे मुझे सच में बहुत खास महसूस हो रहा है। मैं हिंदी मीडियम का हूं। आसान इंग्लिश में लिखता हूं और किताबें बेस्ट सेलर हैं। उन्होंने लिखा, "मेरी सभी किताबें मेरे जीवन के अनुभवों के बारे में हैं। 

असल में मैंने जिंदगी से जो सीखा, मेरी सफलताएं, मेरी असफलताएं और मेरा 'कभी हार न मानने वाला फलसफा' और यह सब किसी तरह पाठकों को पसंद आया। इसलिए यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास है।" अभिनेता ने इसके लिए पाठक और अपने पब्लिशर को दिल से धन्यवाद दिया। अनुपम खेर फिलहाल आत्मकथा नाटक 'कुछ भी हो सकता है' में बिजी हैं। 

अभिनेता के शो देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आज भी थिएटर में उनकी एक्टिंग देखकर फैंस तालियां बजा रहे हैं। बीते दिन उनका शो हैदराबाद थिएटर फेस्टिवल में हुआ था, जिसकी कुछ झलकियों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD