Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शुभमन गिल टी20 विश्व कप 2026 से क्यों हुए बाहर? ये रही बड़ी वजह

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel, Ishan Kishan, Ajit Agarkar, T20 World Cup, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:31 IST

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। शुभमन गिल को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। शुभमन गिल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। एशिया कप 2025 से पहले उन्हें टी20 फॉर्मेट का भी उपकप्तान बना दिया गया था। 

माना जा रहा था कि गिल को देर-सबेर टी20 फॉर्मेट की कप्तानी भी सौंप दी जाएगी, लेकिन गिल ने छोटे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से लगातार निराश किया है। इसी वजह से बीसीसीआई ने विश्व कप जैसे बड़े इवेंट में रिस्क लेना उचित नहीं समझा और उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया। गिल की जगह एक बार फिर अक्षर पटेल को उपकप्तान बना दिया गया है। 

वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले गिल टी20 फॉर्मेट में प्रभावहीन रहे। एक, दो या तीन नहीं, बल्कि गिल लगातार 15 मैचों में फ्लॉप रहे हैं। पिछली 15 पारियों में गिल ने 24.25 की साधारण औसत से मात्र 291 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। गिल को भरपूर मौके मिले, लेकिन वे मौकों का फायदा उठाने में असफल रहे। 

इस वजह से विश्व कप जैसे बड़े इवेंट से उन्हें बाहर होना पड़ा।  2023 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले गिल ने 36 मैचों की 36 पारियों में 28.03 की औसत और 138.60 की स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं। बतौर ओपनर संजू सैमसन ने पिछले कुछ समय से गिल से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी वजह से विश्व कप में गिल पर उन्हें प्राथमिकता दी गई है। सैमसन ने 52 टी20 मैचों की 44 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1,032 रन बनाए हैं। संजू के तीनों शतक बतौर ओपनर आए हैं। बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ उनकी जोड़ी प्रभावी रही है।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel , Ishan Kishan , Ajit Agarkar , T20 World Cup , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup , ICC T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD