Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill, Axar Patel, Ishan Kishan, T20 World Cup, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:29 IST

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 विश्व कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। 

न्यूजीलैंड सीरीज में भी टी20 विश्व कप वाली टीम ही खेलेगी। इस अवसर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम से शुभमन गिल की छुट्टी कर दी गई है। शुभमन लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे।

गिल की जगह विश्व कप में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। संभवत: अभिषेक शर्मा के साथ वही पारी की शुरुआत करेंगे। दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को टीम में जगह मिली है। किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 

किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शीर्ष स्कोरर रहे थे। किशन की लंबे समय बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई है। तिलक वर्मा भी टीम में हैं, जबकि लंबे समय बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल के अलावा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। 

वहीं वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होगा।

टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill , Axar Patel , Ishan Kishan , T20 World Cup , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup , ICC T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD