Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

माइनस डिग्री तापमान के बीच जॉर्जिया में हुई 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग, दीपिका सिंह ने बताया रोमांचक अनुभव

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Deepika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:23 IST

कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' की पहली बार इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग हुई है। शो में मुख्य किरदार मंगल का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने जॉर्जिया में बेहद ठंडे मौसम में शूटिंग की, जहां तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच गया था। दीपिका ने इसे अपने करियर का खास अनुभव बताया।

'मंगल लक्ष्मी' शो की कहानी में नया मोड़ आया है। मंगल एक कुकिंग प्रतियोगिता 'पहला स्वाद' जीतकर जॉर्जिया जाती है। उसके साथ उर्वशी उपाध्याय 'कुसुम' और नमन शॉ 'आदित' भी जाते हैं। कहानी में रोमांच, खतरा और भावनात्मक उथल-पुथल भी आते हैं, जो दर्शकों को खासा पसंद आएंगे। घर से दूर रिश्तों की परीक्षा होती है, पुरानी भावनाएं फिर उभरती हैं और कई अनकहे राज खुलने लगते हैं।

जॉर्जिया में शूटिंग के बारे में दीपिका सिंह ने कहा, “ 'मंगल लक्ष्मी' प्यार, धैर्य और हिम्मत की कहानी है। दर्शकों ने हर कदम पर हमारा साथ दिया है। हम साथ रोए, साथ मुस्कुराए और हर छोटी जीत मनाई। जॉर्जिया में शूटिंग उस साथ का पुरस्कार लगता है। बहुत कम शोज को विदेश में शूट करने का मौका मिलता है। मैं शुक्रगुजार हूं कि हमारी कहानी को यह विश्वास मिला।”

दीपिका ने आगे बताया, “यह ट्रैक मेरे लिए खास है क्योंकि यह मंगल को और मुझे एक एक्टर के रूप में अनजान जगह पर ले गया। हम माइनस डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे। ऐसी ठंड और मुश्किलों की हमें आदत नहीं थी। शारीरिक रूप से यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सेट के आराम से बाहर निकलना बहुत रोमांचक भी लगा। इससे मुझे खुद को नई तरह से काम करने, ढलने और सीमाएं बढ़ाने का मौका मिला। 

हमने इस चैप्टर को और भी शानदार बनाने के लिए पूरी मेहनत की है। उम्मीद है दर्शक हमारी कोशिश महसूस करेंगे और मंगल की इस नई यात्रा का आनंद लेंगे।” 'मंगल लक्ष्मी' में दीपिका सिंह मंगल का मजबूत किरदार निभा रही हैं, जो परिवार और रिश्तों के लिए सब कुछ सहती है। यह इंटरनेशनल ट्रैक शो को नई ऊंचाई देगा। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Deepika Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD