Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंकिता लोखंडे के जन्मदिन पर पति विक्की जैन ने लुटाया प्यार

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande, Vicky Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 11:08 IST

टेलीविजन की संस्कारी बहू के रूप में घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री अंकिता लोखंडे शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनके पति समेत मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने बधाई दी। अभिनेत्री के पति विकास जैन ने अंकिता के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। पोस्ट कर विकास ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

आप एक ऐसी इंसान हैं, जो मेरा सबसे ज्यादा ख्याल रखने के साथ-साथ भरपूर प्यार भी करती है। शायद मैं हमेशा आपके निष्ठावान प्यार और अपनेपन को कभी समझ नहीं पाया। जब यह समझ में आता है, तब पता चलता है कि हर चीज को साथ रखना कितना जरूरी होता है।" उन्होंने आगे लिखा, "तुम अपनी लोगों के रक्षक हो और जब किसी को तुम्हारी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो तुम बिना हिचक खड़ी भी हो जाती हो। 

कई बार दुनिया तुम्हारी भावनाओं को पूरी तरह नहीं समझ पाती, लेकिन वही भावनाएं उन सभी को जोड़कर रखती हैं जो सच में मायने रखते हैं।" उन्होंने आखिर में लिखा, "मुझे अफसोस है कि मैं तुम्हारे जन्मदिन पर साथ नहीं हूं, वजह तुम जानते हो, लेकिन मैं वादा करता हूं कि इसकी भरपाई जरूर करूंगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।"

अभिनेत्री निया शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेत्री के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, दीदी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और याद भी कर रही हूं। जल्द ही मिलते हैं।" अभिनेता अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अंकिता की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे भाभी। मिलते हैं।"

अभिनेता समर्थ जुरैल ने अंकिता के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो जीजी। भगवान आपको हमेशा खुश रखे और आशीर्वाद दें। आप मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी, प्यारी और सबसे अच्छी इंसान हैं। आपको जीवन में बहुत-बहुत सफलता मिले। मुझे पूरा भरोसा है कि आप अपने काम में बहुत अच्छा करेंगी।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande , Vicky Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD