Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जारी किया आधिकारिक बयान

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 18:48 IST

60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर करने वाली है इसी बीच, एक्ट्रेस ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड केस को लेकर ऑफिशियल बयान जारी किया है और भगवद गीता के श्लोक के जरिए अधर्म और न्याय की बात की है।

बेस्ट डील टीवी केस (60 करोड़ की धोखाधड़ी) में शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि “इस मामले से मेरा नाम जोड़ने की बेबुनियाद कोशिश से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। 

कंपनी के साथ मेरा जुड़ाव पूरी तरह से नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर था, जिसमें ऑपरेशंस, फाइनेंस, फैसले लेने या किसी भी साइनिंग अथॉरिटी में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। आधिकारिक बयान में आगे कहा गया कि कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों की तरह, मैंने भी होम शॉपिंग चैनल के लिए कुछ प्रोडक्ट्स को सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर एंडोर्स किया था। 

मेरे परिवार की तरफ से कंपनी को 20 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था और अभी तक रकम को चुकाया नहीं गया है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ शरारती तत्व क्रिमिनल लायबिलिटी की तरफ धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो कानूनी तौर पर गलत है और कानून के तय सिद्धांतों के खिलाफ है। बिना वजह के आरोप न सिर्फ तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि पब्लिक में एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं।

भगवद गीता का श्लोक याद करते हुए उन्होंने लिखा कि अन्याय का विरोध करना आपका कर्तव्य होता है, अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो ये अपने आप ही एक अधर्म है। उन्होंने आगे लिखा कि माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है, मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यापारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था। व्यापारी का आरोप है कि लोन के रूप में कंपनी को 60 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन पैसा वापस देने की स्थिति में शिल्पा ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD