Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मां से आइकॉनिक 'अनुपमा' बनने का सफर, 5 साल की मेहनत के बाद रुपाली गांगुली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Rupali Ganguly, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Anupamaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 18:45 IST

पिछले 5 साल से 'अनुपमा' टीवी का सबसे मशहूर शो बना हुआ है। समय के साथ शो में बहुत कुछ बदला, लेकिन दर्शकों का प्यार अनुपमा के लिए हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। 'अनुपमा' की बदौलत अब रुपाली गांगुली को अपनी मेहनत का फल मिला है और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेत्री बहुत खुश है और उन्होंने दिवंगत सतीश शाह को याद किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुपाली गांगुली ने अवॉर्ड के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे हाथ में ट्रॉफी लिए चेहरे पर चमकती खुशी के साथ पोज कर रही हैं। अनुपमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आईटीए अवॉर्ड मिलने की खुशी अभिनेत्री ने अपने कोस्टार, प्रोड्यूसर राजन शाही और अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।

रुपाली ने कैप्शन, "आभार, आभार और ढेर सारा आभार। यह लेजेंड, मेरे रॉकस्टार- मेरे सतीश काका के लिए है। 25 साल की लगन, कड़ी मेहनत, सपने, उम्मीद, संघर्ष, असुरक्षा, निराशा, खुशी के बीच कुछ चीजें हमेशा पहली जैसे बनी रही, वो थे अश्विन। जब मैं हार मानना ​​चाहती थी, तब उनके विश्वास ने ही आगे बढ़ने की ताकत दी। बता दें कि अश्विन अभिनेत्री के पति हैं, जिन्होंने हमेशा एक्टिंग के करियर में आगे बढ़ने में उनकी मदद की है। 

टीवी की अनुपमा ने आगे लिखा, "25 साल पहले टेलीविजन की खूबसूरत दुनिया में कदम रखा, तब के डेब्यू डायरेक्टर राजन शाही के साथ और शानदार मेकर ने इस घर पर रहने वाली मां पर भरोसा किया और मुझे अपनी आइकॉनिक 'अनुपमा' बना दिया। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए सबका धन्यवाद।" बता दें कि रुपाली गांगुली और दिवंगत सतीश शाह का रिश्ता बहुत खास रहा है। 

रुपाली ने सतीश शाह को हमेशा अपने पिता का दर्जा दिया है और उनके आखिरी समय में मिलने भी पहुंची थीं। दोनों ने साथ में सिटकॉम शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में एक साथ काम किया था। रुपाली ने शो में सतीश की बहू मोनिषा का रोल प्ले किया था। दोनों की कॉमेडी टाइमिंग सभी को खूब पसंद आई थी। सिटकॉम शो का सीक्वल भी आया था, लेकिन सतीश शाह के जाने के बाद साराभाई का परिवार अधूरा हो गया है।

 

Tags: Rupali Ganguly , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Anupamaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD