Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'तू मेरी मैं तेरा' में अनन्या पांडे के साथ केमिस्ट्री को लेकर बोले कार्तिक आर्यन, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Panday
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 13:11 IST

बॉलीवुड में जब कोई जोड़ी एक बार साथ काम कर चुकी होती है और फिर लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटती है, तो उनके बीच का रिश्ता और काम करने का अनुभव हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच देखने को मिल रहा है। दोनों फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में सात साल बाद फिर से साथ नजर आने वाले हैं।  

2018 में दोनों ने पहली बार 'पति, पत्नी और वो' में साथ काम किया था, और अब फिल्म की रिलीज से पहले दोनों की केमिस्ट्री को लेकर काफी बातें हो रही हैं। गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कार्तिक ने अनन्या के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को साझा किया। कार्तिक ने कहा, ''मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अनन्या के साथ काम करने का मौका मिला। 

उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है और हर सीन में अपने अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह असल में बहुत मेहनती हैं और उनके काम को देखकर सभी को प्रेरणा मिलती है।'' कार्तिक ने अनन्या के करियर को लेकर कहा, ''जब अनन्या इंडस्ट्री में आई थीं, तब भी बेहद आत्मविश्वासी थीं और अब एक बेहतरीन अदाकारा बन चुकी हैं।

उन्होंने न केवल अभिनय का हुनर दिखाया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी खुद को आगे बढ़ाया है। मैंने अनन्या को एक बेहतर इंसान के रूप में बढ़ते हुए देखा है, और यह अनुभव मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।'' उन्होंने बताया कि अनन्या निर्देशक की सलाह को अच्छे से अपनाती हैं और हर सीन में एक नई ऊर्जा लाती हैं। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने कार्तिक की जमकर तारीफ की। 

उन्होंने कहा, ''कार्तिक आर्यन काम के प्रति समर्पित हैं। वह पूरी टीम के साथ सहयोग करते हुए चलते हैं और हर किसी की मदद करते हैं।' करण ने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि कार्तिक को सोने का समय कब मिलता, क्योंकि वह दिन-रात फिल्म के काम में पूरी तरह लगे रहते हैं। उनकी मेहनत ने खुद मुझे हैरान कर दिया है।

अनन्या पांडे की प्रशंसा करते हुए करण जौहर ने कहा कि उन्होंने अनन्या के करियर को करीब से देखा है और यह देखकर बहुत गर्व महसूस होता है कि उन्होंने समय के साथ कितनी तरक्की की है। अनन्या ने प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई है, और उनकी उपलब्धियां किसी भी कलाकार के लिए प्रेरणादायक हैं। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Panday

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD