Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में अपने किरदार को लेकर बोलीं बानी जे, 'समलैंगिकता को लेकर सोच बदली'

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Bani J, Four More Shots Please, Four More Shots Please 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:59 IST

वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट की दुनिया लगातार बदल रही है। दर्शक अब ऐसे किरदारों और कहानियों को पसंद करते हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में छुपी वास्तविकताओं को भी सामने लाएं। इस कड़ी में वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' की चर्चा खूब हो रही है। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को अपने अंदर की भावनाओं और पहचान को समझने का अवसर भी देता है। 

इस शो में उमंग का किरदार निभा रही अभिनेत्री बानी जे ने आईएएनएस से बातचीत की। शो में अपने किरदार को लेकर आईएएनएस को बताते हुए बानी जे ने कहा, ''सीरीज में मेरा किरदार लोगों को समलैंगिकता के बारे में खुलकर बात करने में मदद कर रहा है। मुझे अक्सर लोग धन्यवाद से भरे मैसेज भेजते हैं और मेरे किरदार के जरिए अपने अनुभवों को साझा करते हैं। 

इससे लोग समाज में अपनी पहचान स्वीकार करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।'' बानी ने कहा, ''शुरुआत में लोग मुझसे कई तरह के सवाल पूछते थे, जैसे 'मैं ऐसा कैसे करूं?' लेकिन उमंग के किरदार ने उन्हें यह दिखाया कि अपने आप को स्वीकार करना और खुलकर जीना संभव है। दर्शकों को यह समझने में मदद मिली कि खुद को स्वीकार करने की प्रक्रिया कैसी होती है। 

शो के सीन्स कई लोगों के लिए मार्गदर्शक बने।'' उन्होंने कहा, ''उमंग की कहानी में समलैंगिक शादी का सीन भी शामिल है, जो दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह दिखाता है कि प्यार और विवाह केवल परंपरागत रिश्तों तक सीमित नहीं है। इस तरह के सीन्स दर्शकों को उनके अपने अनुभवों से जोड़ते हैं और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि ऐसे अनुभव वास्तव में कई लोगों के जीवन का हिस्सा हैं।''

बानी ने बताया कि जब लोग स्क्रीन पर समान अनुभव देखते हैं, तो उन्हें अपने अनुभव साझा करना आसान लगता है। जितना ज्यादा लोग इसे देखते हैं, उतना ही यह सामान्य लगता है। धीरे-धीरे यह लोगों को अधिक सहज और आत्मविश्वासी बनाता है। किसी चीज को सामान्य मान लेना समाज में समझ और बदलाव की दिशा में पहला कदम है।

'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में बानी के अलावा कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता और मानवी गागरू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा, प्रतीक बब्बर, लीजा रे, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता, और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Bani J , Four More Shots Please , Four More Shots Please 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD