Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिंहावलोकन 2025 : वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:38 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट के लिहाज से साल 2025 बेहतरीन रहा। साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की जीत के साथ भारतीय टीम ने साल का समापन सफलतापूर्वक किया। 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 में कुल 14 वनडे खेले और 11 में जीत हासिल की। 3 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल का अहम योगदान रहा। इन 5 बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए। 

आइए इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं... दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहली ने 2025 में वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। कोहली ने 13 मैच की 13 पारी में 3 बार नाबाद रहते हुए 65.10 की औसत से 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 651 रन बनाए। 

सर्वाधिक स्कोर 135 रहा। रोहित शर्मा भारत के लिए दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। पूर्व भारतीय कप्तान ने 14 मैचों की 14 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 121 रहा। तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर रहे। इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए अय्यर ने इस साल कुल 11 मैचों की 10 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 496 रन बनाए। 

शुभमन गिल चौथे स्थान पर रहे। गिल ने 11 मैचों की 11 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 490 रन बनाए। पांचवें स्थान पर केएल राहुल रहे। राहुल ने 14 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 52.42 की औसत से 367 रन बनाए। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD