Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लालजीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में पंजाब स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की 16वीं बैठक हुई

काउंसिल द्वारा 5 ट्रामा केयर सेंटरों के आधुनिकीकरण के लिए 66 लाख रुपये के फंड जारी करने का निर्णय

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 10:51 IST

पंजाब स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की 16वीं बैठक पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के दौरान काउंसिल द्वारा 5 ट्रामा केयर सेंटरों के आधुनिकीकरण के लिए 66 लाख रुपये के फंड जारी करने का फैसला किया गया। इस मौके पर ई-डार प्रोजेक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 415 स्मार्ट फोन पुलिस विभाग के आईओज़ को देने का फैसला भी लिया गया। 

इसके अलावा 35 ए.एल.एस. एम्बुलेंसों के लिए 14 करोड़ रुपये 31 मार्च, 2026 तक जारी करने का फैसला भी काउंसिल द्वारा लिया गया। आज यहां पंजाब भवन चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में विस्तार से ई-डार प्रोजेक्ट संबंधी, ब्लैक स्पॉट की रेक्टीफिकेशन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पंजाब सरकार और भारत सरकार की स्कीमों गुड स्मार्टियन को अवार्ड देने संबंधी, हिट एंड रन के प्रभावित व्यक्तियों को लाभ देने संबंधी, रोड एक्सीडेंट के प्रभावित व्यक्तियों को मुफ्त इलाज, फरिश्ते स्कीम पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट, इंटरसेप्टर्स, रिकवरी वैन, एल्कोमीटर जल्द से जल्द खरीदने के निर्देश दिए गए ताकि इन्फोर्समेंट के काम में सुधार लाया जा सके। इसके अलावा ई-डार प्रोजेक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 415 स्मार्ट फोन पुलिस विभाग के आईओज़ को देने का फैसला किया गया। इस मौके पर 5 ट्रामा केयर सेंटरों के आधुनिकीकरण के लिए 66 लाख रुपये के फंड जारी करने का फैसला किया गया। 

इसके अलावा 35 ए.एल.एस. एम्बुलेंसों के लिए 14 करोड़ रुपये 31 मार्च, 2026 तक जारी करने का फैसला किया गया। काउंसिल द्वारा यह भी फैसला किया गया कि इस धुंध के सीजन के दौरान भयानक एक्सीडेंट को रोकने के लिए व्हाइट लेयर, रिफ्लेक्टर टेप, रोड मार्किंग लाइट्स का काम संबंधित रोड ओनिंग एजेंसी द्वारा एक हफ्ते में पूरा किया जाएगा।

इस काम के लिए यदि जरूरत हो तो एक लाख रुपये संबंधित डिप्टी कमिश्नर मौजूदा रोड सेफ्टी फंड से रिलीज करेंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि धुंध के मौसम के दौरान लाइट्स आदि न होने के कारण यदि एक्सीडेंट होता है तो इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी उस रोड के चीफ इंजीनियर की होगी।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हिट एंड रन स्कीम को अच्छे तरीके से लागू करने के लिए अगले दो महीनों के दौरान मुख्य जिला हेडक्वार्टर्स पर ओरिएंटेशन/ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे ताकि प्रभावित व्यक्तियों को इस स्कीम का उचित लाभ मिल सके। नेशनल रोड सेफ्टी महीना, 2026 मनाने के लिए विभिन्न विभागों जैसे ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न एनजीओज़ को बढ़-चढ़कर काम करने के निर्देश जारी किए गए। यह प्रोग्राम पूरे जनवरी महीने के दौरान किए जाएंगे।

इस बैठक में श्री वरुण रूजम, आई.ए.एस. प्रबंधकीय सचिव परिवहन, श्री आर. वेंकट रत्नम, आई.ए.एस. (रिटा.) डायरेक्टर जनरल लीड एजेंसी ऑन रोड सेफ्टी, पंजाब, श्री ए.एस. राय, स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक, श्रीमती परनीत शेरगिल, आई.ए.एस. स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, पंजाब, रोड सेफ्टी के संयुक्त सचिव, चीफ इंजीनियर स्थानीय निकाय, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD