Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना लकी, 'मिसेज' के लिए भी मिला अवॉर्ड

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 18:40 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना लकी साबित हो रहा है। इस महीने उन्हें एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया है। अभिनेत्री को भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सान्या ने खुशी जाहिर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार के साथ फोटो पोस्ट की। 

अभिनेत्री हाथ में आईटीए की ट्रॉफी और चेहरे पर स्माइल लिए दिख रही हैं। यह अवॉर्ड उन्हें ओटीटी फिल्म 'मिसेज' के लिए मिला। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''दिल कृतज्ञता से भरा है। इस सम्मान के लिए धन्यवाद, 'मिसेज' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस।'' इस फिल्म में सान्या ने ऋचा नाम के गृहिणी का रोल प्ले किया है। उनके साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी नजर आए थे।

फिल्म से हर महिला ने कनेक्ट किया है। फिल्म गृहिणी की रोजमर्रा के काम और परेशानियों को दिखाती है कि कैसे पढ़ी-लिखी होने और पूरी मेहनत के बाद भी वे ससुराल वालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पातीं। फिल्म में बहुत छोटे-छोटे पहलुओं पर गौर किया गया है, जैसे सिलबट्टे की चटनी ज्यादा अच्छी होती है, आलू ज्यादा उबल गए हैं, या खाने में नमक कम है। 

इन चीजों से हर महिला को कभी न कभी दो-चार होना पड़ता है। फिल्म में परिवार, रिश्ते और परंपरा की दौड़ में महसूस होने वाली घुटन को अच्छे से पर्दे पर उतारा गया है। दो दिन पहले ही इसी फिल्म के लिए सान्या को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ही अवॉर्ड मिला।

उन्होंने खुशी जाहिर कर लिखा था, "रिचू, तुम कितनी कमाल की लड़की हो, मेरी जिंदगी में आने और मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए थैंक यू। 'मिसेज' मेरे लिए बहुत खास है और यह अवॉर्ड मेरी टीम और मेरी शानदार कास्ट और क्रू के लिए है, जिन्होंने रिचा को जिंदा करने में मेरी मदद की।" बता दें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर रिलीज की गई थी और रेटिंग के मामले में दर्शकों ने ढेर सारा प्यार लुटाया था। यह फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की रीमेक है।

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD