Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

18 दिसंबर विशेष : सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ की थी अपने वनडे करियर की शुरुआत

Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:13 IST

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले सचिन ने जब 2013 में संन्यास लिया, तो बल्लेबाजी के तमाम बड़े रिकॉर्ड उनके नाम थे। सचिन ने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में अपनी श्रेष्ठता साबित की, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड असाधारण है। 

सचिन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ की थी। दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाजों वसीम अकरम, इमरान खान और वकार युनूस के सामने 16 साल की उम्र में जब सचिन बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो शायद किसी ने सोचा होगा कि वे भविष्य में ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि क्रिकेट के भगवान के रूप में प्रसिद्ध हो जाएंगे। सचिन अपने पहले मैच में खाता नहीं खोल सके थे। 

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सचिन अपनी दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें वकार युनूस ने आउट किया था। शून्य पर आउट हुए सचिन अपने बाद के करियर में पाकिस्तान के लिए हर मैच में सबसे बड़ा खतरा साबित हुए।सचिन ने 1989 से 2012 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 69 वनडे मैचों में 40.09 की औसत से 5 शतक और 16 अर्धशतक लगाते हुए 2,526 रन बनाए। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट खेले जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,057 रन बनाए।

वनडे क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड असाधारण है। उनके कई रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल है। वनडे में सर्वाधिक शतक के मामले में कोहली ने सचिन को पछाड़ दिया है, लेकिन कुल मैच और रन के मामले में उन्हें पीछे छोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल है। सचिन ने 463 वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18,426 रन बनाए हैं और शीर्ष पर काबिज हैं। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15,921 रन और 1 टी20 में 10 रन बनाए हैं।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD