Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मोहाली हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, SAS Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 12:54 IST

पंजाब पुलिस को मोहाली में हाल ही में हुई कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एसएएस नगर पुलिस ने तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआ गांव के निवासी हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इसकी जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।  

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एक विशेष ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली थी और जब टीम उसे दबोचने पहुंची तो हरपिंदर ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी का पीछा करने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना और जघन्य है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। हत्या के इस मामले में उसकी भूमिका मुख्य बताई जा रही है।कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या मोहाली में कुछ दिन पहले हुई थी, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और कई टीमों का गठन किया।

पुलिस के मुताबिक, अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। उम्मीद है कि पूछताछ में हत्या के पीछे के कारण और अन्य संभावित साथियों की जानकारी मिल सकती है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में गैंगस्टर और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। फिलहाल आरोपी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और जैसे ही वह ठीक होता है, उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SAS Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD