Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

खुद भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, बेटे ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास, तो सीना गर्व से चौड़ा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भरतपुर , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 12:50 IST

राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बनने पर कार्तिक बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया, जो खुद एक क्रिकेटर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा के साथ प्रशांत वीर को भी 14.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

इससे पहले आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' का रिकॉर्ड आवेश खान के नाम रहा है, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था।कार्तिक शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "मेरे पिता और मैंने, मेरे लिए और अपने लिए, बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। इतना बड़ा मुकाम और इतना शानदार सीजन हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की गई है। बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया गया है। "

पिता मनोज शर्मा ने कहा, "भगवान की कृपा से, आज मेरा बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। मेरे बेटे ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। मैं खुद एक क्रिकेटर रहा हूं। मैं मीडियम पेसर गेंदबाज था, लेकिन इंजरी के बाद नहीं खेल सका। मैंने सोचा था कि अपनी संतान को क्रिकेटर बनाऊंगा, चाहे वो बेटा हो, या फिर बेटी। कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि आईपीएल में सेलेक्शन पहचान या जुगाड़ से होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप मेहनत करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।" 

प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 100 मीटर लंबा छक्का लगाकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है।कार्तिक शर्मा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 8 मुकाबलों में 43.54 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। वहीं, 9 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 445 रन जुटाए। 12 टी20 मुकाबलों में कार्तिक 334 रन अपने नाम कर चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीमः

रिटेंशनः अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेड), ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल।

नीलामी में खरीदारीः सरफराज खान (75 लाख रुपए), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए), प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD