Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया बेअसर

दो पुलिसकर्मी भी हुये घायल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 11:26 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान एसएएस नगर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस टीमों द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी के दौरान बेअसर कर दिया गया। बुधवार को लालड़ू में हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोपी की पहचान हरपिंदर उर्फ मिड्ढी के रूप में की, जो तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान उक्त आरोपी को गोलियां लगीं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कबड्डी खिलाड़ी-कम-प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की 15 दिसंबर को मोहाली में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस टीमों ने इस मामले के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान तरनतारन के रहने वाले ऐशदीप सिंह के रूप में हुई है और वह इस समय रूस में रह रहा था। 

ऐशदीप, जो डोनी बल के निर्देशों पर इस हत्या को अंजाम देने के लिए 25 नवंबर को भारत आया था, को दिल्ली हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह मस्कट भागने की योजना बना रहा था। एसएसपी ने कहा कि आरोपी ऐशदीप सिंह द्वारा उसके साथी हरपिंदर मिड्ढी, जिसने गोलीबारी करने वालों की सहायता की थी और जो उसके साथ फरार होने की फिराक में था, के बारे में दी गई जानकारी पर सक्रियता से कार्रवाई करते हुए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुमित मोर, इंस्पेक्टर पुष्विंदर सिंह और इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की पुलिस पार्टियों ने लालड़ू में झरमल नदी के पास अंबाला-लालड़ू हाईवे पर उक्त बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध हरपिंदर मिड्ढी ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिस कारण दो पुलिसकर्मी - हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह और कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आत्मरक्षा में जब पुलिस पार्टी ने जवाबी गोलीबारी की तो संदिग्ध घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां घावों के असहनीय दर्द के कारण वह दम तोड़ गया।

एसएसपी हरमनदीप हंस ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी, जिसकी पहचान जुगराज सिंह के रूप में हुई है, को अमृतसर ग्रामीण पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD