Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जब अमिताभ बच्चन से कार्तिक आर्यन ने पूछा सवाल, 'क्या जया को पता है आपके मोबाइल का पासवर्ड?'

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B, Ananya Panday, Kartik Aaryan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 10:46 IST

टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सिर्फ ज्ञान का मंच नहीं है, बल्कि मनोरंजन और भावनाओं से जुड़ने का एक बड़ा जरिया भी है। हर सीजन में कुछ ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों के दिल को छू जाते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस कड़ी में आने वाला एपिसोड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, जिसमें हंसी, मस्ती और निजी जिंदगी की हल्की-फुल्की झलक देखने को मिलेगी। 

इस खास एपिसोड में बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का प्रमोशन करने आएंगे। वे हॉट सीट पर बैठकर गेम को भी खेलेंगे और शो के होस्ट, महानायक अमिताभ बच्चन से मजेदार बातचीत करेंगे। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड की एक झलक साझा की, जिसमें कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, जिनका जवाब बिग बी अपने खास अंदाज में देते हैं।

कार्तिक आर्यन अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या आपकी पत्नी जया बच्चन को आपके मोबाइल फोन का पासवर्ड पता है। यह सवाल सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर से हंस जाते हैं और मजाकिया लहजे में कहते हैं, "पागल हो क्या? हम बता देंगे उनको?" उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है।

इसके बाद, कार्तिक एक और चटपटा सवाल पूछते हैं। वह बिग बी से पूछते हैं कि क्या अमिताभ बच्चन जया से छुपकर चिप्स खाते हैं। यह सवाल सुनकर बिग बी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। मस्ती यहीं खत्म नहीं होती। कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन को आजकल युवाओं में लोकप्रिय कोरियन हार्ट जेस्चर बनाना सिखाते हैं।जब बिग बी यह जेस्चर बनाने की कोशिश करते हैं, तो दर्शकों के लिए यह पल बेहद प्यारा और मनोरंजक बन जाता है।

वहीं, दूसरी ओर अनन्या पांडे भी बिग बी को शो में जेन-जी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को सिखाती हैं। अनन्या 'ओओटीडी', 'ड्रिप' और 'नौ कैप' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़े हैरान और उत्सुक दिखाई देते हैं। जब अनन्या उन्हें 'ड्रिप' कहती हैं, तो अमिताभ बच्चन मजाक में कहते हैं कि उनके लिए ड्रिप का मतलब छत से टपकता पानी होता है। 

इस जवाब पर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठता है।अनन्या फिर इन शब्दों को समझाती हैं कि 'ड्रिप' का मतलब स्टाइलिश और कूल होना होता है। वहीं 'नो कैप' का अर्थ बिल्कुल सच है।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B , Ananya Panday , Kartik Aaryan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD